• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कविता

संतोष कुमार चतुर्वेदी की तीन कविताएं

by Anhadkolkata
June 25, 2022
in कविता, साहित्य
A A
5
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

1971 में बलिया में जन्में संतोष कुमार चतुर्वेदी ने भारतीय इतिहास से स्नातकोत्तर के साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में परास्नातक की पढ़ाई की है। इनकी कविता की पहली किताब पहली बार भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हो चुकी है। लंबे वर्षों तक कथा पत्रिका में संपादन सहयोग करने के बाद अनहद पत्रिका का संपादन कर रहे हैं और साथ में एम.पी.पी.जी कॉलेज, मउ में इतिहास के विभागाध्यक्ष का उतरदायित्व भी निभा रहे हैं।
संतोष कुमार चतुर्वेदी -09450614857
संतोष लोक की जमीन पर खड़े होकर कविता को पुकारते हैं और अद्भुद कविताएं संभव करते हैं। इनकी कविताओं में लोक की भाषा लय और संवेदना के साथ लोक की सहजता को भी साफ-साफ महसूस किया जा सकता है। कविताओं में लोक की मौजूदगी हमें एक ऐसी दुनिया की ओर ले जाती है जिसे हम वर्तमान बाजार की संस्कृति और शहरी संवेदनहीनता की चपेट में आकर भूलते जा रहे हैं। इस बार प्रस्तुत है अनहद पर चर्चित युवा कवि की कविताएं।
आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं का इंतजार तो रहेगा ही। 


पानी का रंग
 गौर से देखा एक दिन
तो पाया कि
पानी का भी एक रंग हुआ करता है
अलग बात है यह कि
नहीं मिल पाया इस रंग को आज तक
कोई मुनासिब नाम
अपनी बेनामी में भी जैसे जी लेते हैं तमाम लोग
आँखों से ओझल रह कर भी अपने मौसम में
जैसे खिल उठते हैं तमाम फूल
गुमनाम रह कर भी
जैसे अपना वजूद बनाये रखते हैं तमाम जीव
पानी भी अपने समस्त तरल गुणों के साथ
बहता आ रहा है अलमस्त
निरन्तर इस दुनिया में
हरियाली की जोत जलाते हुए
जीवन की फुलवारी में लुकाछिपी खेलते हुए
अनोखा रंग है पानी का
सुख में सुख की तरह उल्लसित होते हुए
दुःख में दुःख के विषाद से गुजरते हुए
कहीं कोई अलगा नहीं पाता
पानी से रंग को
रंग से पानी को
कोई छननी छान नहीं पाती
कोई सूप फटक नहीं पाता
और अगर ओसाने की कोशिश की किसी ने
तो खुद ही भीग गया वह आपादमस्तक
क्योंकि पानी का अपना पक्का रंग हुआ करता है
इसलिए रंग छुड़ाने की सारी प्रविधियां भी
पड़ गयीं इसके सामने बेकार
किसी कारणवश
अगर जम कर बन गया बर्फ
या फिर किसी तपिश से उड़ गया
भाप बन कर हवा में
तब भी बदरंग नहीं पड़ा
बचा रहा हमेशा एक रंग
प्यास के संग-संग
अगर देखना हो पानी का रंग
तो चले जाओ
किसी बहती हुई नदी से बात करने
अगर पहचानना हो इसे
तो किसी मजदूर के पसीने में
पहचानने की कोशिश करो
तब भी अगर कामयाबी न मिल पाये
तो षरद की किसी अलसायी सुबह
पत्तियों से बात करती ओस की बँूदों को
ध्यान से सुनो
अगरचे बेनाम से इस पनीले रंग को
इसकी सारी रंगीनियत के साथ
बचाये रखना चाहते हो
तो बचा लो
अपनी आखों में थोड़ा सा पानी
जहाँ से फूटते आये हैं
रंगों के तमाम सोते
विषम संख्याएँ
 जिन्दगी की हरी-भरी जमीन पर
अपनी संरचना में भारी-भरकम
दिखायी पड़ने वाली सम संख्याएँ
किसी छोटी संख्या से ही
विभाजित हो जाती हैं प्रायः
वे बचा नहीं पातीं
शेष जैसा कुछ भी
विषम चेहरे-मोहरे वाली कुछ संख्याएँ
विभाजित करने की तमाम तरकीबों के बावजूद
बचा लेती हैं हमेशा
कुछ न कुछ शेष
वैसे इस कुछ न कुछ बचा लेने वाली संख्या को
समूल विभाजित करने के लिए
ठीक उसी शक्ल-सूरत
और वजन-वजूद वाली संख्या
ढूढ लाता है कहीं से गणित
परन्तु अपने जैसे लोगों से न उलझ कर
विषम मिजाज वाली संख्याएँ
शब्दों और अंकों के इस संसार में
बचा लेती हैं
शेष की शक्ल में संभावनाएँ
अन्धकार के वर्चस्व से लड़ते-भिड़ते
बचा लेती हैं विषम-संख्याएँ
आँख भर नींद
और सुबह जैसी उम्मीद
निगाहों का आइना
तुम्हारी निगाहों का
फकत
ये आइना न होता
तो कभी
परख ही न पाता मैं
अपना चेहरा।

हस्ताक्षर: Bimlesh/Anhad

Related articles

जयमाला की कविताएँ

शालू शुक्ला की कविताएँ

ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

जयमाला की कविताएँ

जयमाला की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 9, 2025
0

जयमाला जयमाला की कविताएं स्तरीय पत्र - पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहीं हैं। प्रस्तुत कविताओं में स्त्री मन के अन्तर्द्वन्द्व के साथ - साथ गहरी...

शालू शुक्ला की कविताएँ

शालू शुक्ला की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 8, 2025
0

शालू शुक्ला कई बार कविताएँ जब स्वतःस्फूर्त होती हैं तो वे संवेदना में गहरे डूब जाती हैं - हिन्दी कविता या पूरी दुनिया की कविता जहाँ...

प्रज्ञा गुप्ता की कविताएँ

प्रज्ञा गुप्ता की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 6, 2025
0

प्रज्ञा गुप्ता की कविताएँ

ममता जयंत की कविताएँ

ममता जयंत की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 3, 2025
0

ममता जयंत ममता जयंत की कविताओं में सहज जीवन के चित्र हैं जो आकर्षित करते हैं और एक बेहद संभावनाशील कवि के रूप में उन्हें सामने...

चित्रा पंवार की कविताएँ

चित्रा पंवार की कविताएँ

by Anhadkolkata
March 31, 2025
0

चित्रा पंवार चित्रा पंवार  संभावनाशील कवि हैं और इनकी कविताओं से यह आशा बंधती है कि हिन्दी कविता के भविष्य में एक सशक्त स्त्री कलम की...

Next Post

श्रीकांत दुबे की कविताएं

अशोक कुमार पाण्डे की एक ताजी कविता

युवा कवि अरूण शीतांश की कविताएं

Comments 5

  1. Prof Satya Mitra Dubey..प्रो: सत्य मित्र दुबे says:
    14 years ago

    Satya Mitra Dubey( Satya Dubey)

    Sunder tatha bhawpurna. badhaee..

    Reply
  2. dinesh tripathi says:
    14 years ago

    अगरचे बेनाम से इस पनीले रंग को
    इसकी सारी रंगीनियत के साथ
    बचाये रखना चाहते हो
    तो बचा लो
    अपनी आखों में थोड़ा सा पानी
    जहाँ से फूटते आये हैं
    रंगों के तमाम सोते
    samvedna ko bachaye rakhne ki tadap isse behtar kya ho sakti hai,behad sunder kavitaye.n hai.n santosh ji ki , unhe badhayee, dhanyvaad aapko bhi aise samirdh rachnakar se parichit karvane ke liye.
    Dr. Dinesh Tripathi 'shams'

    Reply
  3. विजय सिंह says:
    14 years ago

    अगरचे बेनाम से इस पनीले रंग को
    इसकी सारी रंगीनियत के साथ
    बचाये रखना चाहते हो
    तो बचा लो
    अपनी आखों में थोड़ा सा पानी
    जहाँ से फूटते आये हैं
    रंगों के तमाम सोते bahut hi sundar aur utsahit karne wali kavitaayen hai hamlogo ke liye …………….vimlesh bhaiya dhanyavaad &santosh bhaiyaa ko badhaayee

    Reply
  4. www.puravai.blogspot.com says:
    14 years ago

    तीनों बेहतरीन कविताएं। बहुत बहुत बधाई।

    Reply
  5. Patali-The-Village says:
    14 years ago

    तीनों बेहतरीन कविताएं। धन्यवाद|

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.