• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद कोलकाता
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद कोलकाता
No Result
View All Result
Home लेखक

लोचन कोना -9

मुझसे बुरा न कोय - प्रफुल्ल कोलख्यान

by Anhadkolkata
November 18, 2026
in लेखक, विविध, साहित्य
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

लोचन कोना -9

हिंदी साहित्य के संदर्भ से देखें तो साहित्य और समाज के गहन जुड़ाव का भक्ति काल से बड़ा दूसरा कोई उदाहरण नहीं है। हिंदी साहित्य! कुछ लोगों को आपत्ति हो  सकती है। लोगों को भावनात्मक आपत्ति और समाज को संभावनात्मक क्षति हो  सकती है। जाहिर है कि इस प्रसंग पर सम्यक विचार किए बिना आगे बढ़ना एक प्रकार का सांस्कृतिक अपराध होगा। हम में से कोई भी इस सांस्कृतिक अपराध को दुहराना नहीं चाहेगा।

समाज से हिंदी साहित्य के गहन जुड़ाव के संदर्भ में भक्ति काल का उदाहरण देना तर्क-संगत नहीं हो सकता है। भक्ति काल के साहित्य को हिंदी का साहित्य मानकर किए गए सारे तर्क और सारांश में समाज की सही धड़कन कैसे सुनाई दे सकती है? तो फिर मेरे यह कहने का मतलब ही क्या है कि हिंदी साहित्य के संदर्भ से देखें तो साहित्य और समाज के गहन जुड़ाव का भक्ति काल से बड़ा दूसरा कोई उदाहरण नहीं है? मुझे बेहद अफसोस है कि सारे तर्क और सारांश गलत दिशा में जाने को अभिशप्त हैं — पुरखे माफ करें।

Related articles

नरेन्द्र पुंडरीक की कविताएँ

उफान – आदित्य अभिनव

भारत, देट इज इंडिया में हिंदी राजनीति की, अंग्रेजी शासन और शक्ति की और लोकभाषाएं लोकतंत्र की हैं। दुखद प्रसंग है कि भारत निर्माण में भाषा समाजों का कोई बहुत ख्याल नहीं रखा गया। भाषा समाज थोड़ा-बहुत ख्याल राज्यों के पुनर्गठन के समय रखा भी गया तो जिसे अब गोबरपट्टी कहा जाता है उस हिंदी पट्टी का ख्याल तो उस समय भी नहीं रखा जा सका। आजादी के साथ ही पंजाब और बंगाल का इलाका और आबादी बंट गई वहीं हिंदी पट्टी की लोकभाषाओं को नव-स्वतंत्र भारत राष्ट्र की राजकीय स्वीकृति नहीं मिली! पंजाब और बंगाल के इलाका और आबादी के बंटने की त्रासदी जैसी तो नहीं लेकिन हिंदी पट्टी की लोकभाषाओं की  नई स्थिति ने इस की स्वाभाविक मति और गति को कम दुष्प्रभावित नहीं किया।

भूखे-दूखे जनपद के महाकवि त्रिलोचन को याद करें — हिंदी भाषा है उन की, जिनकी सांस को आराम नहीं है! सांस को आराम नहीं लेकिन आंख को क्या हुआ! उफ्फ न सांस में आराम, न आंख में तसल्ली! आंख को क्या हुआ? क्या हुआ जो अब चंपा काले काले अच्छर को नहीं चीन्हती है? इस का जवाब स्कूलों की उपलब्धता के हिसाब में तो मिलेगा लेकिन असली हिसाब मिलेगा पाठ्यक्रम में जहां उस भूखे-दूखे जनपद का कोई अच्छर नहीं है। चंपा के भूखे-दूखे जनपद का अछर जब मोटा-पोषाकर अच्छर और फिर अक्षर बन गया तो उसका काला और अनचिन्हार हो जाना ही चंपा के लिए स्वाभाविक था! कहीं इसलिए तो नहीं काले अक्षर चंपा के लिए अनचिन्हार हो गए कि नव-स्वतंत्र राष्ट्र की राजकीय स्वीकृति में उस के भूखे-दूखे जनपद के अछर अनचिन्हार बन गए?

बे-आराम सांस और अनचिन्हार काले अक्षर के बीच का रिश्ता उस जनपद के उस कवि को क्या याद ही नहीं रहा! नहीं, ऐसा हो नहीं सकता है। तो फिर क्या भुला दिए जाने की सांस्कृतिक मजबूरी के सामने उस जनपद के उस कवि को नत नयन, प्रिय कर्मरत मन होना पड़ा? नत नयन, प्रिय कर्मरत मन होकर सांस्कृतिक अपराध में शामिल हो जाना पड़ा! नत नयन, प्रिय कर्मरत मन के मर्म और सांस्कृतिक अपराध को शायद निराला समझते थे। और इसलिए कह सकते थे, क्योंकि वे जानते थे। वे जानते थे कि क्यों बोलते हैं लोग ज्यों मुंह फेरकर, निराला जानते थे कि क्यों उस गगन में नहीं था कोई दिनकर, नहीं शशधर, नहीं तारा। दुनिया के महान कवियों में शुमार बांग्ला कविता के महान शिल्पी रवींद्र नाथ ठाकुर ने एकला चलो की जरूरत को समझा और हिंदी के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने सब के साथ चलने की राजनीतिक मजबूरी में नत नयन, प्रिय कर्मरत मन के सांस्कृतिक अपराध को स्वीकार कर लिया तभी तो मार खाकर भी न रोई आंख में सहज ही सज पाया सितार!

यह तो सभी जानते हैं कि कोई भी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र चाहे जिस तरह से भी बनाता-बिगाड़ता है मिली हुई स्थिति-परिस्थिति में रहकर ही! पानी से मचली की चाहे जितनी शिकायतें हों, मछली की सारी कारगुजारी पानी के अंदर ही संभव होती है! पानी चाहे जैसा भी हो, उस के बाहर उस के लिए कुछ भी नहीं होता है। आज के हिंदी साहित्यकार को जो भाषा मिली वह अपनी मूल भाषा से विच्छिन्न थी। हिंदी-भोजपुरी-मैथिली के इस दर्द को राजनीति समझ ही नहीं  सकती है।

बोलता राजनीति करते हैं हिंदी में, राजनीति की किताब लिखते हैं अंग्रेजी में। इसी तरह से बहुत कुछ, लेकिन यह पीड़ा है कोई शिकायत तो नहीं!

बहरहाल यह कि भक्ति काल साहित्य पर चर्चा जरूरी है। पहली बात तो यह कि साहित्य के इस कालखंड का नाम भक्ति काल क्यों नहीं संत काल होने चाहिए था। भक्त और संत में फर्क तो है ना! आजकल तो यह समझना-समझाना थोड़ा मुश्किल है। रंगों के बारीक फर्क को नंगी और कभी-कभी तो बंद आंख से पकड़ लेनेवाली पीढ़ी या लोग शब्दों के व्यापक फर्कवाले अंतर पर ध्यान न देकर उसे एक ही मान लेते हैं। भक्त और संत में बहुत फर्क है।

भक्ति द्रविड़ उपजी लाये रामानंद यह तो ठीक है। भक्ति द्रविड़ उपजी, लाये रामानंद। प्रकट किया कबीर ने, सप्त दीप नौ खंड॥ संदर्भ भक्ति को अंग – कबीर। द्रविड़ में भक्त और संत के लिए शायद कोई अलग-अलग शब्द नहीं है। अध्यात्म की दृष्टि में भक्त और संत में कोई बड़ा फर्क नहीं है, लेकिन सामाजिक दृष्टि से बहुत बड़ा फर्क है — वर्णव्यवस्था को लेकर। कबीर ने सप्त दीप नौ खंड में जिस भक्ति को प्रकट किया था उस भक्ति की सामाजिक चेतना और तुलसीदास की भक्ति सामाजिक चेतना में बहुत फर्क था। रखकर उस फर्क का असर उनके साहित्य की स्वीकृति और सामाजिक प्रभाव पर बी पड़ा। भले ही किसी बड़े आलोचक की नजर में साहित्य के आध्यात्मिक प्रभाव के सामने साहित्य का सामाजिक प्रभाव भले ही फोकट का माल हो लेकिन हम तो सामाजिक चेतना के संदर्भ से ही साहित्य को देखते हैं। आज की स्थिति थोड़ी उलटी जरूर है, लेकिन उस समय वे गुरु जी लोग साहित्य के अध्यापक और उस के ब्याज से साहित्य के आलोचक के रूप में प्रतिष्ठित थे।

मूल बात यह है कि प्रभु और प्रभुता के सामने अपने दैन्य की अभिव्यक्ति और आत्म-साक्षात्कार और आत्मालोचन से निकली आत्मस्वीकृति में जमीन-आसमान का फर्क होता है। सामाजिक चेतना के साथ सच्चे मन से किए गए निश्छल आत्म-साक्षात्कार ऐसे विरल प्रसंग संत साहित्य में आते हैं।

साहित्य और समाज के संबंधों को लेकर किए जानेवाले विचार-विमर्श में साहित्यकारों को ऐसे निश्छल आत्म-साक्षात्कार के महत्व को भी समझना होगा और उस प्रक्रिया को भी अपनाना होगा। अपने को बुरा कहने का मतलब यह नहीं हो सकता है कि बुराई की आलोचना बंद कर दी जाए! बल्कि इस का मतलब तो इतना ही है कि अपनी बुराई को दूर करने की प्रक्रिया की प्रेरणा को दूसरों तक निश्छल मन से जोड़ा जाए! लोकचर्चा और लोकचित्त में समन्वय और सामंजस्य का सम्यक संबंध सुस्थिर करने में साहित्य की जबर्दस्त भूमिका हो सकती है। आत्म-साक्षात्कार, आत्मावलोकन, आत्मस्वीकार का ऐसा उदाहरण भक्ति और संत साहित्य के अलावा और कहां-कहां मिलता है?

कबीरदास का प्रसिद्ध दोहा “बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय॥” आत्म-साक्षात्कार, आत्मावलोकन और आत्मस्वीकार का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह दोहा संत साहित्य में आत्मालोचन आत्मालोचन  की परंपरा का आधार स्तंभ माना जाता है। आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना के संत साहित्य से जुड़ाव की खासियत को अधिक पूर्ण बनाता है। आधुनिक हिंदी साहित्य! हिंदी तेरे रूप हजार! हिंदी साहित्य को अपने-अपने भूखे-दूखे अंचल में जनपदों की भाषाओं की भावनाओं और संभावनाओं की बेकद्री से बचना क्या बहुत मुश्किल है? कुछ मुझे पता है, कुछ पता आप को होगा। बात आगे भी होती रहेगी, पीछे भी होती रही है। बात को जाने दिया जाए  खुद से अपनी आंख मिला लिया जाए — मुझसे बुरा न कोय।

Tags: prafulla Kolkhyanअनहद कोलकाता Anhad Kolkata हिन्दी बेव पत्रिका Hindi Web Magzineलोचन कोना - आनहद कोलकाता पर स्थायी संतंभलोचन कोना -9 - मुझसे बुरा न कोय - प्रफुल्ल कोलख्यानस्थायी स्तंभ
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

नरेन्द्र पुंडरीक की कविताएँ

नरेन्द्र पुंडरीक की कविताएँ

by Anhadkolkata
November 18, 2026
0

नरेन्द्र पुंडरीक की कविताओं में गाँव, नदी, पेड़ और पिता बार-बार लौटते हैं। भाषा सीधी और बोलचाल की है। कवि न अलंकार गढ़ता है, न बड़े...

उफान – आदित्य अभिनव

उफान – आदित्य अभिनव

by Anhadkolkata
November 17, 2026
1

आदित्य अभिनव की कहानी ‘उफान’ 1857 के विद्रोह से लेकर समकालीन भारत तक की यात्रा के माध्यम से सांप्रदायिक उन्माद, धार्मिक ध्रुवीकरण और मनुष्य की असुरक्षा...

आठ कविताएँ : राकेश रंजन

आठ कविताएँ : राकेश रंजन

by Anhadkolkata
November 16, 2026
2

राकेश रंजन राकेश रंजन की ये आठ कविताएँ हमारे समय की राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक विद्रूपताओं के विरुद्ध प्रतिरोध की एक निर्भीक काव्यात्मक आवाज़ हैं। इनमें...

बूढ़ा आदमी और समुद्र ( The Old Man and the Sea ) – भाग -1

बूढ़ा आदमी और समुद्र ( The Old Man and the Sea ) – भाग -1

by Anhadkolkata
November 15, 2026
2

अमेरिकी उपन्यास-अंश का अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद बूढ़ा आदमी और समुद्र ( The Old Man and the Sea ) — मूल : अर्नेस्ट हेमिंग्वे —...

अंतिम मनुष्य – इतंज़ार हुसैन

अंतिम मनुष्य – इतंज़ार हुसैन

by Anhadkolkata
November 14, 2026
0

इतंज़ार हुसैन इंतज़ार हुसैन की कहानी ‘अंतिम मनुष्य’ मनुष्य की पहचान, नैतिकता और सामूहिक जीवन से उसके संबंधों पर एक गहरी रूपकात्मक कथा है। शनिवार के...

Next Post
नरेन्द्र पुंडरीक की कविताएँ

नरेन्द्र पुंडरीक की कविताएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.