• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद कोलकाता
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद कोलकाता
No Result
View All Result
Home लेखक

लोचन कोना -10

सभ्यता संवाद की पहल और साहित्य - प्रफुल्ल कोलख्यान

by Anhadkolkata
November 25, 2026
in लेखक, विविध, साहित्य
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

लोचन कोना 10

Related articles

अभिषेक पाण्डेय की कविताएँ

नन्हा खिलाड़ी : सत्यनारायण पटेल

भारतीयता के अंधेरे में प्रकाश और प्रकाश में अंधकार देखनेवाले लोग कौन हैं? कहीं हम भी तो नहीं! गहरे आत्मावलोकन की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता है!
पहली बार सभ्यता संवाद की पहल इस तर्ज पर हुई है। इस तर्ज पर कहने का मतलब क्या है? मतलब यह है कि सभ्यता विकास के क्रम में संवाद की जबर्दस्त भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सभ्यता विकास के क्रम संवाद के विभिन्न प्रकार रहे हैं। संवाद कभी प्रत्यक्ष, कभी परोक्ष, कभी दुष्प्रेक्ष्य होता है। प्रकृति की अपनी भाषा में मूक क्रियात्मक संवाद निरंतर जारी रहता है। प्रकृति के सारे विधान परस्पर संवादी होते हैं। नदी, पहाड़, दूब-धान, पत्थर-पानी सभी परस्पर संवादी होते हैं। मानव सभ्यता में निश्चित ही प्रकृति की विराट संवाद प्रक्रिया का योगदान तो है ही लेकिन हमारे बातचीच का सिलसिला यहां मानव प्रजाति के बीच के निश्छल संवाद से जुड़ा हुआ है।

पहली बार पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सरकारी पहल पर सरकारी नुमाइंदों के बीच सभ्यता संवाद की बात हुई है। अब इन्हें सरकारी नुमाइंदे कहा जाए या फिर राजनीतिक यह तय कर पाना बड़ा मुश्किल है। शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच (SCO Civilisational Dialogue Forum) शुरू हुआ है। ये भारत की मेजबानी में हो रहा है, और यही आज की सबसे बड़ी खबर है — खबर राजनीति की भी, साहित्य की भी!

पुराना किला, नई दिल्ली तारीख: 20 से 22 नवंबर 2026, 3 दिन उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस मंच का आइडिया खुद मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में दिया था, जिसे बाद में बिश्केक घोषणा में भी स्वीकार किया गया था। शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का मकसद क्या है? सुरक्षा या व्यापार पर नहीं, संस्कृति और सभ्यता पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन में कहा — ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, भारत में सभ्यताओं के संवाद और सांस्कृतिक जुड़ाव पर मंथन हो रहा है। सांस्कृतिक जुड़ाव वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी है। साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सभ्यता संवादों ने दुनिया के विचार बदले हैं, उन्हें समृद्ध किया है। शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच केवल एक समारोह मंच नहीं है, ये विश्व को दिशा देने का एक मंच बन सकता है।

बातें सही है। लेकिन मुश्किल यह है कि खुद बोलनेवाला भी अपनी ही बात नहीं सुनता है। शक्ति के स्वभाव में संवाद नहीं होता है, कम-से-कम फिलहाल तो हमारा अनुभव ऐसा ही है। शक्ति के चौपाल में निश्छल संवाद अस्वाभाविक बात है। यह कोई राजनीतिक बात नहीं लेकिन मन की बात सुनने के अभ्यासी नागरिक के मन का सवाल है कि भारत जैसे देश का जिस प्रधानमंत्री ने एक दशक से भी अधिक समय के अपने शासनकाल में खुले और मुक्त रूप से एक भी प्रेस कांफ्रेंस, संवाददाता सम्मेलन न किया हो वह अगर शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच का प्रस्ताव रखता है और इस मंच पर संवाद के महत्व की तरफ ध्यान दिलाता है तो शायद इसे समझने के लिए अतिरिक्त सावधानी की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस राजनीतिक विडंबना को एक तरफ रखते हुए हमें संवाद के महत्व को नए सिरे से समझना होगा — निश्छल संवाद के महत्व को समझना होगा।

कहना न होगा कि राजनीतिक विडंबना को एक तरफ रखते हुए भी इस की पहुंच और पहचान को तो समझना ही होगा। ध्यान रहे, पहुंच और पहचान को समझने की इस पहल के लक्ष्य को सत्ता नहीं संवाद से ही जोड़कर समझा जा सकता है। राजनीतिज्ञों की सामाजिक योग्यताओं पर ध्यान देना अधिक जरूरी होता है बनिस्बत स्कूली योग्यताओं के। तो फिर सोचना चाहिए कि सामाजिक योग्यता का आशय क्या है, बल्कि क्या-क्या है? सामाजिक योग्यता की कोई चिरस्थाई परिभाषा नहीं है! सामाजिक योग्यता का एहसास हो सकता है सबूत नहीं! कई बार ऐसा भी होता है कि जो व्यक्ति कानूनी रूप से अपराधी होता है वह अपने आसपास के लोगों को अपनी सामाजिक योग्यताओं से अभिभूत किए रहता है। कालांतर में किसी अपराधी व्यक्ति की भी ऐसी सामाजिक योग्यताएं राजनीतिक ताकत और चुनावी योग्यताओं में बदल जाती है। आज भारत के विधायी सदनों में और महत्वपूर्ण निकायों में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को गिन-गिनकर हम हैरान और परेशान हो जाते हैं। बार-बार सुर धुनने पर भी पढ़े-लिखे लोगों की ज्ञानी जमात इस राजनीतिक विडंबना को ठीक से समझ नहीं पाती है। अपनी इस नासमझी का ठीकरा तथाकथित अनपढ़-अशिक्षित जनता पर फोड़कर आत्म-तुष्ट हो जाती है। पढ़े-लिखे लोगों का यह आत्म-तुष्टीकरण समाज और लोक-कल्याण का बाधक और ऐसे पढ़े-लिखे लोगों की सामाजिक अयोग्यता का नमूना है। सिर्फ राजनीतिज्ञों की नहीं, पढ़े-लिखे लोगों की ज्ञानी जमात की सामाजिक अयोग्यता हमारी पूरी लोकतांत्रिक चेतना के लिए दमघोंटू साबित हुई है। कहना न होगा कि लोकतांत्रिक चेतना और साहित्य का संबंध कितना गहरा है। कहने जी जरूरत नहीं है कि संवाद लोकतंत्र का प्राण है और साहित्य संवाद का एक बेहतर आधार और प्रकार है, लेकिन नेति-नेति, इतना ही नहीं है, इतना ही नहीं है। लेकिन लोकतंत्र! नेति-नेति, इतना ही नहीं है, इतना ही नहीं है।

जब हम भारत के लोग कहते हैं तो हमारी एकता का आधार भारतीयता, भारत के होने से परिभाषित और परिसंबंधित रहता है। हमारी मुसीबत यह है कि भारतीयता के अंधेरे में प्रकाश देखनेवाले लोग ही आगे-आगे वर्चस्व बनाए हुए चल रहे हैं! भारतीयता का अंधकार क्या है! भारतीयता का अंधकार है विभिन्न आधारों पर भारतीयों को बांटने की प्रवृत्ति है, सब से खतरनाक प्रवृत्ति का प्राण वर्णव्यवस्था में है? भारत में सामाजिक योग्यताओं का सब से बड़ा अवरोधक ब्राह्मणवाद पोषित वर्णव्यवस्था है। जाहिर है कि साहित्यकारों ने लोकतंत्र और सामाजिक योग्यताओं के संबंधों पर विचार करते हुए बहुत कुछ वर्णव्यवस्था पर भी लिखा है। वैश्विक मंच पर जब सभ्यता संवाद की तीव्र जरूरत महसूस हो रही है। वैश्विक मंच पर सभ्यता संवाद जरूरी तो है लेकिन साहित्य की सामाजिक जिम्मेदारी के मंच पर भी सभ्यता संवाद जरूरी है। अलग से व्याख्या फिर कभी करूंगा। अभी तो निराला, अज्ञेय, मुक्तिबोध ने क्या कहा है, उसे चलते-चलते देख लेना दिलचस्प हो सकता है।

सामाजिक योग्यता पर विचार करते हुए निराला ने कहा है — जो ब्राह्मण और क्षत्रिय अपनी वर्णोच्चता का ढोंग भी नहीं छोड़ सकते, अपने ही घर के अन्त्यजों को अधिकार नहीं दे सकते, भारतीयता के अंधेरे में प्रकाश देखने के आदी हैं, वे बिना दिये हुए कुछ पाने का विचार कैसे रखते हैं? उनकी सामाजिक नीचता ‘समाज’-शब्द को, उन्नतिशीलता के अर्थ को कैसे पुष्ट कर सकती है? हमारी राजनीतिक दुर्बलता यहीं पर है। यहीं से हमें समाज—जातीय समाज—भारतीय समाज की नींव डालती है। उसी की मजबूती हमारे राष्ट्र की दृढ़ता है।
अज्ञेय ने विचार करते हुए कहा है — विषय बहुत बड़ा है। वास्तव में सभ्यता की चर्चा करने के लिए समाजशास्त्री को, कलाकार को, वैज्ञानिक को, इतिहासकार को और नाना प्रकार के लोगों को इकट्ठे होकर उसका निरूपण करना चाहिए। और उसके साथ ही अगर उस पर संकट है तो उस संकट का भी निरूपण करना चाहिए। कहा जाता है कि साहित्यकार ऐसा व्यक्ति है जो इतने बड़े पैमाने का काम कर सकता है। वास्तव में वह ऐसा कर सकता है या नहीं, यह मैं नहीं जानता। लेकिन शायद इस तरह का दुस्साहस वही कर सकता है! या उसे दुस्साहस न कहकर यों कहें कि साहित्यकार ऐसा सोच सकता है कि ‘इस तरह का प्रयत्न होना चाहिए’—‘किसी-न-किसी को करना चाहिए,’ और इससे आगे कि ‘कोई न करे तो शायद मुझको ही करना चाहिए’ जैसा भी सफल या असफल वह बन पड़े।

मुक्तिबोध ने विचार करते हुए कहा है — क्या साहित्य-कार्य मात्र व्यक्तिगत कार्य है, मात्र व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है? इसका जवाब यों है : (1) साहित्य का सम्बन्ध आपकी संस्थिति से है, आपकी भूख-प्यास से है—मानसिक और सामाजिक। अतएव किसी प्रकार का भी आदर्शात्मक साहित्य जनता से असंबद्ध नहीं। (2) ‘जनता का साहित्य’ का अर्थ जनता को तुरन्त ही समझ में आनेवाले साहित्य से हरगिज नहीं। अगर ऐसा होता तो किस्सा तोता-मैना और नौटंकी ही साहित्य के प्रधान रूप होते। साहित्य के अन्दर सांस्कृतिक भाव होते हैं। सांस्कृतिक भावों को ग्रहण करने के लिए, बुलंदी, बारीकी और खूबसूरती को पहचानने के लिए, उस असलियत को पाने के लिए जिसका नक्शा साहित्य में रहता है, सुनने या पढ़नेवाले की कुछ स्थिति अपेक्षित होती है। वह स्थिति है उसकी शिक्षा, उसके मन का सांस्कृतिक परिष्कार।

निराला होते तो शायद पूछते हम से — क्या साहित्य को राजनीतिक दुर्बलता को दूर करने के लिए किसी उद्यमशीलता की जरूरत महसूस हो रही है? हमारा क्या जवाब हो सकता है!
दुस्साहस न सही लेकिन पूछते जरूर अज्ञेय — या उसे दुस्साहस न कहकर यों कहें कि साहित्यकार ऐसा सोच सकता है कि ‘इस तरह का प्रयत्न होना चाहिए’—‘किसी-न-किसी को करना चाहिए,’ और इससे आगे कि ‘कोई न करे तो शायद मुझको ही करना चाहिए’ जैसा भी सफल या असफल वह बन पड़े। तो फिर हम क्या सोच रहे हैं!

मुक्तिबोध कहते हैं कि जनता का साहित्य क्या होता है। और फिर पूछते हैं — क्या साहित्य व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है? क्या साहित्य व्यक्तिगत उद्यमशीलता है?
सहयोग, सहानुभूति और संवाद के बारे में जानबूझकर निराला, अज्ञेय और मुक्तिबोध के विचार को रखा है। भारतीयता का अंधकार वर्णवाद है, ब्राह्मणवाद है। वर्णव्यवस्थावादी भारतीयता के अंधेरे में प्रकाश देखनेवाले लोग हैं। हालांकि यह जानते और मानते हुए भी कि सभी ब्राह्मण इस वर्णव्यवस्था के समर्थक नहीं हैं, बल्कि गैर-ब्राह्मणों में भी भारतीयता के अंधेरे में प्रकाश देखनेवाले कुछ-न-कुछ लोग हैं! मैं ने जानबूझकर निराला, अज्ञेय और मुक्तिबोध का संदर्भ लिया क्योंकि ये तीनों ब्राह्मण जाति के तो हैं, लेकिन ब्राह्मणवादी नहीं हैं — ये तीनों हिंदू तो हैं लेकिन हिंदूवादी या हिंदुत्ववादी तो बिल्कुल ही नहीं हैं।

शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच जैसे वैश्विक मंच पर संवाद की अंदरूनी समस्याओं के मुतल्लिक जो भी जवाब वैश्विक नेताओं के पास हों, साहित्य को सभ्यता में रूठे हुए संवाद का मनाने के लिए कोई-न-कोई जीवंत का तरीका तो हासिल करना ही पड़ेगा। सामाजिक योग्यता के सवाल पर अंततः साहित्य के जुझारूपन का इंतजार क्या हमें नहीं है! यह सवाल अपने आप से पूछा जानेवाला सब से बड़ा सवाल है! नहीं क्या?


***

प्रफुल्ल कोलख्यान वरिष्ठ चिंतक-आलोचक एवं कवि हैं।

संपर्कः prafullakolkhyan@gmail.com

Tags: prafulla Kolkhyanअनहद कोलकाता Anhad Kolkata हिन्दी बेव पत्रिका Hindi Web Magzineप्रफुल्ल कोलख्यानलोचन कोना -10लोचन कोना -10 -सभ्यता संवाद की पहल और साहित्य - प्रफुल्ल कोलख्यान
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

अभिषेक पाण्डेय की कविताएँ

अभिषेक पाण्डेय की कविताएँ

by Anhadkolkata
November 24, 2026
0

अभिषेक पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय की इन कविताओं में प्रेम, स्मृति, पारिवारिक संबंधों, सामाजिक विडंबनाओं और मनुष्य की भावनात्मक असुरक्षा का एक संवेदनशील संसार निर्मित होता है।...

नन्हा खिलाड़ी : सत्यनारायण पटेल

नन्हा खिलाड़ी : सत्यनारायण पटेल

by Anhadkolkata
November 24, 2026
0

सत्यनारायण पटेल सत्यनारायण पटेल की कहानी 'नन्हा खिलाड़ी' हमारे समय की राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक विडंबनाओं को एक असाधारण प्रतीकात्मक आख्यान में रूपांतरित करती है। कहानी...

संवदिया : हुगली किनारे का हिंदी सिनेमा  – दुष्यंत

संवदिया : हुगली किनारे का हिंदी सिनेमा – दुष्यंत

by Anhadkolkata
November 23, 2026
0

यह फिल्म 1960 के दशक के ग्रामीण परिवेश और बिखरते हुए जमींदार परिवारों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में बड़ी बहुरिया के बेसहारा व अभावग्रस्त...

बचपन के उजले – काले पख -2

बचपन के उजले – काले पख -2

by Anhadkolkata
November 23, 2026
0

उक्त स्तंभ में  हर महीने बचपन के उजले-काले पन्नों (पखों) को याद कर रही हैं युवा कवि एवं कथाकार प्रज्ञा गुप्ता। यह केवल एक लेखक का...

बेदखलनामा  — नन्दलाल भारती

बेदखलनामा — नन्दलाल भारती

by Anhadkolkata
November 22, 2026
0

नन्दलाल भारती नन्दलाल भारती की कहानी ‘बेदखलनामा’ बुजुर्ग माता-पिता के प्रति बदलते पारिवारिक व्यवहार, संतान की संवेदनहीनता और वृद्धावस्था के अकेलेपन की एक मार्मिक सामाजिक पड़ताल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.