• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home आलोचना

लोचन कोना – प्रफुल्ल कोलख्यान

अनहद कोलकाता के साप्ताहिक कॉलम — लोचन कोना — की बुनियादी टिप्पणी

by Anhadkolkata
September 23, 2026
in आलोचना, विविध
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

लोचन कोना

(अनहद कोलकाता के साप्ताहिक कॉलम — लोचन कोना — की बुनियादी टिप्पणी)

लोचन जलु रह लोचन कोना, जैसे परम कृपण कर सोना।
यह तुलसीदास के रामचरितमानस के फुलवारी प्रसंग से संबंधित है। फुलवारी में गिरिजा-पूजन के लिए आई सीता, राम को पहली बार देखती है। नजर मिलते ही सीता स्वाभाविक शर्म और संकोच में गड़ जाती है। लज्जा और संकोच इतना जबरदस्त कि मुंह से बोल नहीं फूटे!
लोचन जलु रह लोचन कोना। जैसे परम कृपण कर सोना॥
सीता की आंतरिक अवस्था सुंदर परिप्रेक्ष्यों में प्रस्तुत है — अभिव्यक्ति भौंरी और मुंह कमल!

Related articles

मज्झिम प्रतिपदा

वर्ग-लोकतंत्र का भंडाफोड़ : लेनिन की ‘राज्य और क्रांति’ के सबक

जीवनयापन और जीवन की परिस्थिति में लोकतंत्र की रात की लाज में आज अभिव्यक्ति की भौंरी कमल में कैद होकर रह गई है — नागरिक मन के भीतर से अभिव्यक्ति अविकल रूप से निकल नहीं पाती है; उसी तरह तब की परिस्थिति में सीताजी के मुख से शब्द नहीं निकल पाये; यहां जनजीवन में जीवनयापन का प्रसंग है, वहां रामचरितमानस में प्रेम के प्रारंभ का प्रसंग!

अभिव्यक्ति जब शब्द बनकर अपने अवरोध को तोड़ नहीं पाती, आंसू बनकर आंख से निकलने का रास्ता खोजने लगती है। कभी आंसू भी निकल नहीं पाते, आंख की कोर में लटक कर रह जाते हैं; जैसे कंजूस की हथेली पर आकर भी दान के लिए धन ‎ हथेली की पकड़ से बाहर निकल नहीं पाता है।

सीताजी के प्रेम और विह्वलता के आंसू भी कंजूस के हाथ के सोने की तरह सिमटी-सिमटी रह जाती है, उसी तरह भीतर-ही-भीतर सिमटे रह जाते हैं।
सीता के स्वभाव की खासियत है — गहन प्रेम में संपूर्ण समर्पण की बढ़ती प्रेरणा और उससे भी प्रबल लज्जा और संयम का द्वंद्व।
प्रेम की प्रबल प्रेरणा के साथ नैतिक यथार्थ के संकोच एवं संयम के द्वंद्व से निकली मर्यादा ही राम के पुरुषोत्तम बनने की आधारशिला बनती है।

प्रेम की प्रबल प्रेरणा के साथ नैतिक यथार्थ के संकोच एवं संयम के द्वंद्व से निकली मर्यादा जब भी सोना के आकर्षण से टूटती है सीता की समता विकल हो उठती है! भारत बोध विकलांग हो जाता है।

भारत के जीवन, जनजीवन ने तब से अब तक सैकड़ों बार, न जाने कितनी बार सोना के आकर्षण से मर्यादा ‎को टूटते और समता की मौलिक आकांक्षा को विकल होते देखा है।
सब से दुखद प्रसंग यह है कि आजाद भारत के संवैधानिक आश्वासनों की संदर्भ-विच्छिन्नताओं के चलते भारतीय मन में सन्निहित समता की मौलिक आकांक्षा सैकड़ों बार, न जाने कितनी बार छली जाती रही है।

यह सांस्कृतिक प्रसंग और नैतिक द्वंद्व भारतीय मन की संरचना की आंतरिक बुनावट और बनावट की लक्ष्मण रेखा, यानी गाइडिंग लाईन, रही है — आंतरिक लचीलापन और सार्वभौम स्वीकार्यता। भारतीय पद्धति के जीवनयापन और वैश्विक जीवनानुभूति को जिस किसी भी कोने से, जब कभी चुनौती मिले — मुकाबले की अभिव्यक्ति का होना-न-होना — लोचन कोना में दिख जाए तो सार्थक!

नजर बनाये और गड़ाये रखिए — अपने आस-पास के यथार्थ पर भी लोचन कोना पर भी।

  • प्रफुल्ल कोलख्यान                                                                                                                                                                                                           ….. जारी
Tags: Lochan Konaprafulla Kolkhyanप्रफुल्ल कोलख्यानलोचन कोनालोचन कोना - आनहद कोलकाता पर स्थायी संतंभलोचन कोना - प्रफुल्ल कोलख्यान
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

मज्झिम प्रतिपदा

मज्झिम प्रतिपदा

by Anhadkolkata
September 5, 2026
2

भरत प्रसाद 'मज्झिम प्रतिपदा' भरत प्रसाद जी के द्वारा हर महीने के पहले शनिवार को प्रस्तुत किया जाने वाला एक नवीनतम स्तंभ है जो आज के दिन...

वर्ग-लोकतंत्र का भंडाफोड़ : लेनिन की ‘राज्य और क्रांति’ के सबक

वर्ग-लोकतंत्र का भंडाफोड़ : लेनिन की ‘राज्य और क्रांति’ के सबक

by Anhadkolkata
September 2, 2026
0

वर्ग-लोकतंत्र का भंडाफोड़ : लेनिन की ‘राज्य और क्रांति’ के सबक - वंदना   वंदना राज्य, सत्ता और क्रांति जैसे सवालों पर राजनीतिक-दार्शनिकों के अनेक विचार...

अबोली की डायरी – जुवि शर्मा

अबोली की डायरी – जुवि शर्मा

by Anhadkolkata
August 29, 2026
0

जुवि शर्मा जुवि शर्मा की ‘अबोली की डायरी’ एक ऐसी स्त्री के अंतर्मन की यात्रा है, जो रिश्तों, उपेक्षा, अवसाद, प्रेम, आत्मसम्मान और लेखकीय अस्मिता के...

मेरी ढाका डायरी – मधु कांकरिया

मेरी ढाका डायरी – मधु कांकरिया

by Anhadkolkata
August 11, 2025
0

मेरी ढाका डायरी – मधु कांकरिया ( एक दिलचस्प अंश ) मधु कांकरिया वरिष्ठ कथाकार मधु कांकरिया की 'मेरी ढाका डायरी' एक प्रबुद्ध व्यक्ति की आँख...

 मौन जड़ता में कल्याणमयी बनी रहे स्त्री !  – डॉ. शोभा जैन

 मौन जड़ता में कल्याणमयी बनी रहे स्त्री ! – डॉ. शोभा जैन

by Anhadkolkata
April 1, 2025
0

डॉ. शोभा जैन डॉ. शोभा जैन इंदौर में रहती हैं एवं अग्निधर्मा पत्रिका का संपादन करती हैं। स्त्री विमर्श से जुड़े मद्दे पर लिखा हुआ यह...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.