• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home समीक्षा

युवा साथी जय प्रकाश की एक पाठकीय प्रतिक्रिया

by Anhadkolkata
June 25, 2022
in समीक्षा, साहित्य
A A
1
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

Related articles

अर्चना लार्क की सात कविताएँ

नेहा नरूका की पाँच कविताएँ

विमलेश रोज बन रही दुनिया के आदिवासी कवि हैं
                                                     हम बचे रहेंगे पर एक पाठकीय प्रतिक्रिया               
                    जयप्रकाश


“… the poetic work, in its resistant self-sufficient presence , is not reducible to wht a reader already understnads. It brings into existence something new that need to be undestood only in its own terms: the truth that discloses itsself in the work can never be proved or derived from what went before. Wht went before is refuted in its exclusive reality by work..”
 –        MARTIN HEIDEGGER
( Poetry, Language & Thought)


जर्मन दार्शनिक हाइडेगर ने कहा था कि अकादमिक आलोचना कविता का विध्वंस है। कविता का विश्लेषण नहीं किया जा सकता। विमलेश त्रिपाठी की कविताएं इसी कोटि में आती हैं। उन्हें आधुनिक आलोचना के औजारों द्वारा समझने की कोशिश उनके विनाश में होती है। अतः विमलेश की कविताओं पर यह चिंतन बस चिंतन की आवश्यकता से उपजा है, उनकी कविताओं को पहले से तय मुहावरों एवं विमर्शों से रिड्यूस करने के लिए नहीं।

विमलेश एक दुनिया रचते हैं अपनी कविताओं में। बल्कि कहना चाहिए कि उन्होंने कविता-दुनिया रची है। कविता से बाहर दुनिया नहीं है, दुनिया से बाहर कविता नहीं है। कविता ही ‘पृथ्वी’ है, दुनिया है। हाइडेगर की दार्शनिकता का केन्द्रिय शब्द है ‘पृथ्वी’। विमलेश भी पृथ्वी का जिक्र बार-बार करते हैं। प्रार्थना कविता में में पृथ्वी के साबुत बचे रहने की संभावना है तो कठिन समय में प्रेम कविता में पृथ्वी सहेली है। स्त्री एवं पृथ्वी का यह ऐक्य उनकी कविताओं में बार-बार आता है जिसकी वजह से उन्हें इकोफेमिनिस्ट लेखक कहने का मन करता है, लेकिन यह अपर्याप्त है क्योंकि जैसा कि कहा जा चुका है कविता को पहले से तय विचार सरणियों में रिड्युस नहीं किया जा सकता है। विमलेश अपनी ‘पृथ्वी’ रचते हैं यह उनका लोक है जो सामुदायिक जीवन ( Community living) की सहज आत्मिय उष्मा से बना है, जहां टूंआ, सूकर जादो, बकुली बाबा, मां, प्रेमिका, पत्नी, कोइरी डोमीन, अनगराहित सिंह (जो मंत्रों की तरह पहाड़ा बुदबुदाते हैं) का भरा-पूरा संसार है।

यह दुनिया रोज बनती है, इसलिए रोज बिगड़ती भी है। यह अधूरे अंत का प्रारंभ है। बाबूजी नहीं समझते, मगर समय ‘ बदल जाता है’, क्योंकि दुनिया बदल जाती है। मगर इस तरह बदलती हुई दुनिया बची रहती है। ‘हम बचे रहेंगे’ का विश्वास इस तरह पुराने पर्यावरणवादी मुहावरे की परिणति नहीं है। यह बचे रहना बिल्कुल अलग है। यह यूटोपिया या बुर्जुवा जिजिविषा का महिमागान नहीं है। यह सामुदायिक जीवन के दुख से उत्पन्न दृष्टि है।
यह दुख …
फरेब से बचाएगा
होंठो पर हंसी आने तक।

इस तरह विमलेश आस-पास रोज बन रही दुनिया के आदिवासी कवि हैं। गहन आत्मियता एवं दर्द भरे करूणा से भरे हुए, फैज की याद आती है। विमलेश फैज की तरह एक साथ गहन रोमांटिकता और धुर यथार्थवादी, क्रान्तिधर्मिता के कवि हैं। उनकी संवेदना इधर के कवियों से अलग, अछूती, शगुफ्ता एवं मौलिक है।

स्त्री के प्रति उनकी दृष्टि उन्हें विशिष्ट बनाती है। मां  शीर्षक कविता में ममता के चुकने के बाद ‘मां’ में औरत का प्रकट होना कैट मिलेट के सेक्सुअल पॉलिटिक्स के दर्शन को चार पंक्तियों में उजागर कर देता है। विमलेश की भाषा बेहद सर्जनशील है। आदिम शब्दों की सहजता उनकी ठेंठ नॉस्टेल्जिक दुनिया रचती है।

प्यार का लौटा दिया जाना भी कठिन समय में प्रेम कविता में अद्भुद अर्थगर्भिता लिए हुए है।  पृथ्वी आज सबकुछ लौटा देना चाहती है, स्त्री भी। जंगल-जमीन के अबाध शोषण के बाद का यह सच उनकी रचनात्मकता को तीखे यथार्थ से जोड़ता है।

हां, जहां विमलेश आत्मविश्वास के अभाव में चालू भाषा के भीतर काम करते हैं, कुछ रच नहीं पाते। ‘कवि’ होने का महिमामंडन ( कविता से लंबी उदासी) उनको खुद से दूर कर देता है। यह कविता का कविता के स्व से दुराव ( Distance from itself) है। विमलेश तब विमलेश नहीं होते( संदर्भः देरिदा), ईश्वर को भी उन्होंने जरूरत से ज्यादा महत्व दिया है। मगर जहां करीमन यादव, बकुली बाबा, ढील हेरती औरतें उनकी दुनिया में आती हैं, वे बहुत बड़े कवि होने लगते हैं। ग्रिक कवयित्री सैफो की तरह उद्दाम जीवन-वासना उनकी इन कविताओं में है।

कहां जाऊं  कविता में उनका यह विश्वास कि पृथ्वी पर पर्याप्त अन्न है पुस्तक के शीर्षक को सार्थकता देता है। पृथ्वी पर उन्न है क्योंकि अन्न की तरह विमलेश जैसे कवि हैं।  

हस्ताक्षर: Bimlesh/Anhad

ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

अर्चना लार्क की सात कविताएँ

अर्चना लार्क की सात कविताएँ

by Anhadkolkata
June 24, 2022
4

अर्चना लार्क की कविताएँ यत्र-तत्र देखता आया हूँ और उनके अंदर कवित्व की संभावनाओं को भी महसूस किया है लेकिन इधर की उनकी कुछ कविताओं को पढ़कर लगा...

नेहा नरूका की पाँच कविताएँ

नेहा नरूका की पाँच कविताएँ

by Anhadkolkata
June 24, 2022
4

नेहा नरूका समकालीन हिन्दी कविता को लेकर मेरे मन में कभी निराशा का भाव नहीं आय़ा। यह इसलिए है कि तमाम जुमलेबाज और पहेलीबाज कविताओं के...

चर्चित कवि, आलोचक और कथाकार भरत प्रसाद का एक रोचक और महत्त संस्मरण

चर्चित कवि, आलोचक और कथाकार भरत प्रसाद का एक रोचक और महत्त संस्मरण

by Anhadkolkata
July 9, 2022
32

                           आधा डूबा आधा उठा हुआ विश्वविद्यालय भरत प्रसाद ‘चुनाव’ शब्द तानाशाही और अन्याय की दुर्गंध देता है। जबकि मजा यह कि इंसानों...

उदय प्रकाश की कथा सृष्टि  पर विनय कुमार मिश्र का आलेख

उदय प्रकाश की कथा सृष्टि पर विनय कुमार मिश्र का आलेख

by Anhadkolkata
June 25, 2022
0

सत्ता के बहुभुज का आख्यान ( उदय प्रकाश की कथा सृष्टि से गुजरते हुए ) विनय कुमार मिश्र   उदय प्रकाश ‘जिनके मुख देखत दुख उपजत’...

प्रख्यात बांग्ला कवि सुबोध सरकार की कविताएँ

प्रख्यात बांग्ला कवि सुबोध सरकार की कविताएँ

by Anhadkolkata
June 24, 2022
6

सुबोध सरकार सुबोध सरकार बांग्ला भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित कविता-संग्रह द्वैपायन ह्रदेर धारे के लिये उन्हें सन् 2013 में साहित्य अकादमी पुरस्कार...

Next Post

मिथिलेश कुमार राय की कविताएं

चर्चित कवि अशोक कुमार पाण्डेय के जन्मदिन पर उनकी एक कविता

देवास में अग्रज कवि एकांत श्रीवास्तव का एकल कविता पाठ

Comments 1

  1. सुन्दर सृजक says:
    11 years ago

    समाजशास्त्रीय अपेक्षाओं के तहत बौद्धिक विश्लेषण"हम बचे रहेंगे" कविता संग्रह की अनुभूतियों को पाठक तक पाहुचाने में सफल होने के साथ साथ इसे पढ़ने की उत्सुकता जगाती है……. पाठक को हार्दिक शुभकामनाएँ और विमलेश जी को एक बार फिर बधाई !

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.