• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कविता

आइए एक कवि से परिचय किया जाय

by Anhadkolkata
June 25, 2022
in कविता, साहित्य
A A
9
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

रघुराई ।। संपर्कः 09883728063

रघुराई जोगड़ा ने ढेर सारी कविताएं लिखी हैं। स्कूली दिनों से लेकर अबतक लिखने का सिलसिला अनवरत जारी है। बीच में कई कहानियां भी लिखीं। लेकिन कहीं भी रचनाएं न भेजने के कारण उनकी किसी भी रचना को किसी प्रमुख पत्र में स्थान नहीं मिला। लेकिन मेरा विश्वास है कि रघुराई भविष्य के कवि-कथाकार हैं। फिलवक्त उनकी कविताओं की ढेर से एक कविता अनहद के पाठकों के लिए। हम आगे भी उनकी कविताएं यहां देंगे। यह कविता यहां उनसे परिचय करने के निमित्त..। आपकी बेबाक प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
पीठ
मेरी एक पीठ
छूट जाती है हमेशा घर में
दीवार से सटी
ठुंका होता उसपर एक कील
कि जिसपर पत्नी टांगती है
अपनी साफ और धुली हुई ब्लाऊज
मेरी दूसरी पीठ
फेंकी हुई रहती धूप में
सड़क के बीचोंबीच
जिसपर से गुजर जाते
रोज ही
कई-कई जोड़े चरमराते जूते
मेरी एक पीठ
झुकी रहती है हमेशा
अपने हित-मीत परिचितों के लिए
कि वे आसानी से
चला सकें अपनी-अपनी बंदूकें
एक पीठ
दफ्तर के जरूरी कागजों से दबी
दुहरी हुई
देखती है बार-बार घड़ी
और दूसरी एक पीठ
हमेशा चिंतित
देश-दुनिया
संस्कृति सभ्यता के बारे में
मैं एक आम हिन्दुस्तानी
परिचय के नाम पर
मेरे पास फिलवक्त
सिर्फ मेरी पीठ है…

हस्ताक्षर: Bimlesh/Anhad

Related articles

रेखा चमोली की कविताएं

ज्ञान प्रकाश पाण्डे की ग़ज़लें

ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

रेखा चमोली की कविताएं

रेखा चमोली की कविताएं

by Anhadkolkata
March 11, 2023
0

  रेखा चमोली की कविताएं स्थानीय दिखती हुई भी आदमी की संवेदनाओं से जुड़कर इसलिए वैश्विक हो जाती हैं  की वे स्त्री विमर्श के बने बनाये...

ज्ञान प्रकाश पाण्डे की ग़ज़लें

ज्ञान प्रकाश पाण्डे की ग़ज़लें

by Anhadkolkata
March 17, 2023
0

ज्ञान प्रकाश पाण्डे     ज्ञान प्रकाश पाण्डे की ग़ज़लें एक ओर स्मृतियों की मिट्टी में धँसी हुई  हैं तो दूसरी ओर  वर्तमान समय की नब्ज...

विवेक चतुर्वेदी की कविताएँ

विवेक चतुर्वेदी की कविताएँ

by Anhadkolkata
December 3, 2022
0

विवेक चतुर्वेदी     विवेक चतुर्वेदी हमारे समय के महत्वपूर्ण युवा कवि हैं। न केवल कवि बल्कि एक एक्टिविस्ट भी जो अपनी कविताओं में समय, संबंधों...

ललन चतुर्वेदी की शीर्षकहीन व अन्य कविताएं

by Anhadkolkata
February 4, 2023
0

ललन चतुर्वेदी कविता के बारे में एक आग्रह मेरा शुरू से ही रहा है कि रचनाकार का मन कुम्हार  के आंवे की तरह होता है –...

विभावरी का चित्र-कविता कोलाज़

विभावरी का चित्र-कविता कोलाज़

by Anhadkolkata
August 20, 2022
0

  विभावरी विभावरी की समझ और  संवेदनशीलता से बहुत पुराना परिचय रहा है उन्होंने समय-समय पर अपने लेखन से हिन्दी की दुनिया को सार्थक-समृद्ध किया है।...

Next Post

पराग मांदले की कविताएं

अंबर रंजना पाण्डेय की कविताएं

मां : कुछ कविताएं

Comments 9

  1. Anonymous says:
    12 years ago

    bhalo laglo pore,aro kovita lagan

    Reply
  2. Arpita says:
    12 years ago

    शानदार!!!!!
    सच को उजागर करती मन का असली तेवर दिखाती कविता..
    विमलेश जी पाठकों का भी ख्याल रखा करिये..आपसे आग्रह है कि सिर्फ एक कविता पोस्ट मत किया करें…यानि १ से ज्यादा..

    Reply
  3. संदीप प्रसाद says:
    12 years ago

    रघुराई भाई,
    आपकी कविता में वर्तमान दौर में पगी आम हिन्दुस्तानी की सम्वेदना का सुंदर स्वाद है।

    "परिचय के नाम पर
    मेरे पास फिलवक्त
    सिर्फ मेरी पीठ है…"

    ये पंक्तियाँ अति मगर्मिक हैं।
    रघुराई को कविता और होली दोनो की बधाइयाँ!

    Reply
  4. Vijaya Singh says:
    12 years ago

    Bahut sunder kwita. Raghurai ji ko badhaiyan.'Aam Hindustani' ka behtareen parichy diya hai aapne…

    Reply
  5. Anonymous says:
    12 years ago

    आपने सही कहा विमलेश रघुराई भविष्य के कवि हैं… इन्हे भी गढ़िए जैसे रविन्द्र आरोही को गढ़ा है आपने…बहुत-बहुत शुभकामनाएं… अरूण शितांश, आरा

    Reply
  6. डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति says:
    12 years ago

    रघुराज जी की सुन्दर कविता ..आपका ब्लॉग और कविता चर्चामंच मे मैं साझा करंगी … शुक्रवार के दिन… आप चर्चामंच मे भी अपने विचार रख अनुग्रहित करियेया .. … धन्यवाद

    Reply
  7. डॉ. मोनिका शर्मा says:
    12 years ago

    मेरी एक पीठ
    झुकी रहती है हमेशा
    अपने हित-मीत परिचितों के लिए
    कि वे आसानी से
    चला सकें अपनी-अपनी बंदूकें

    सुंदर पंक्तियाँ ….गहन अभिव्यक्ति …..
    कमाल का बिम्ब लिया आपने….

    Reply
  8. Kailash Sharma says:
    12 years ago

    बहुत संवेदनशील प्रस्तुति..बहुत सुन्दर

    Reply
  9. Unknown says:
    12 years ago

    मेरी दूसरी पीठ
    फेंकी हुई रहती धूप में
    सड़क के बीचोंबीच
    जिसपर से गुजर जाते
    रोज ही
    कई-कई जोड़े चरमराते जूते
    ये पंक्तियाँ हमे झकझोरती हैं, हमारे संवेदनाओं को जगाती हैं।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.