• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कविता

नील कमल की एक अद्भुद कविता

by Anhadkolkata
June 25, 2022
in कविता, साहित्य
A A
3
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram
नील कमल समय के संजीदा कवि हैं । संपर्कः 09433123379

एक बार की बात
(बच्चों के लिये एक कविता)
एक बार की बात सुनो तुम
चमकीली वह रात सुनो तुम । 
अपने आंगन में   उतरी थी
तारों की बारात  सुनो तुम ॥
गोलू  आओ,   बेबू  आओ
निक्कू, चीनू तुम भी आओ ।
जब हम तुम जैसे बच्चे थे
मन के खरे और  सच्चे थे ।
क़लम डुबो कर लिखते जिसमें
शीशे की  दावात सुनो  तुम ॥
नीले स्याही का  जादू   जब
सिर चढ़ कर बोला करता था ।
कोरे पन्नों पर   सपनों  का
पंछी पर  तोला  करता  था ।
हर उड़ान में  शामिल  होती
अपने मन की बात सुनो तुम ॥
आम,बेर, इमली, जामुन  के
पेड़ हमारे बड़े  निकट   थे ।
गूलर, नीम और  बरगद के
पेड़ साथ ही खड़े विकट  थे ।
महुआ झरते  फूल  सुनहरे
पीपल झरते  पात सुनो तुम ॥
खेतों में पकते  अनाज  की
खुशबू से  मन भर जाता था ।
ढिबरी सांझ ढले जब  जलती
घन से घन तम डर जाता था ।
धुले-धुले से मन सबके  थे
नहीं कहीं थी घात सुनो तुम ॥
लिपे-पुते घर की देहरी पर
खुशियों का  बारहमासा था ।
राग रसोई का  मौसम तो
अपने घर अच्छा खासा था ।
कितने मन से हम खाते थे
तरकारी  और भात सुनो तुम ॥
विद्यालय था तीन कोस पर
कोस अढ़ाई  था   बाज़ार ।
दूरी बीच नहीं आती  थी 
चलते थे सब  कारोबार  ।
अपने आंगन  से  गंगातट
किलोमीटर सात सुनो तुम ॥
जब तुम कुछ लिख-पढ़ जाओगे
सचमुच आगे बढ़     जाओगे  ।
बचपन  अपना  याद करोगे 
घर आंगन  आबाद  करोगे  ।
मीठी यादों ने खिड़की   में
रक्खे होंगे  कान सुनो तुम ॥

हस्ताक्षर: Bimlesh/Anhad

Related articles

ललन चतुर्वेदी के सद्य प्रकाशित कविता संग्रह ‘आवाज घर’ से सात कविताएँ

गीता मलिक की कविताएँ

ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

ललन चतुर्वेदी की कविताएँ

ललन चतुर्वेदी के सद्य प्रकाशित कविता संग्रह ‘आवाज घर’ से सात कविताएँ

by Anhadkolkata
March 26, 2026
0

  ललन चतुर्वेदी की कविताओं की सहजता एवं संवेदनशीलता तो आकर्षित करती ही है, उन कविताओं के विषय भी कम  मानीखेज नहीं है। ललन जी अपनी...

गीता मलिक की कविताएँ

गीता मलिक की कविताएँ

by Anhadkolkata
February 18, 2026
0

गीता मलिक गीता मलिक बहुत समय से सोशल मिडिया पर अनामिका सिंह के नाम से कविताएँ लिखती रही हैं और उनकी कविताओं को पढ़ता और सराहता...

बेबी शॉ की कविताएँ

बेबी शॉ की कविताएँ

by Anhadkolkata
November 3, 2025
0

बेबी शॉ बेबी शॉ की कविताएँ सहज मन से उपजी कोमल गान की तरह हैं जो बहुत देर तक हमारे जेहन में ठहर कर हमें कुछ...

जयमाला की कविताएँ

जयमाला की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 9, 2025
0

जयमाला जयमाला की कविताएं स्तरीय पत्र - पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहीं हैं। प्रस्तुत कविताओं में स्त्री मन के अन्तर्द्वन्द्व के साथ - साथ गहरी...

शालू शुक्ला की कविताएँ

शालू शुक्ला की कविताएँ

by Anhadkolkata
April 8, 2025
0

शालू शुक्ला कई बार कविताएँ जब स्वतःस्फूर्त होती हैं तो वे संवेदना में गहरे डूब जाती हैं - हिन्दी कविता या पूरी दुनिया की कविता जहाँ...

Next Post

ऋतेश की दो कविताएं

'अनहद' के जनवरी अंक में एक कहानी

संजय राय की कविताएं

Comments 3

  1. रवि कुमार says:
    15 years ago

    बेहतर…

    Reply
  2. हरीश प्रकाश गुप्त says:
    15 years ago

    बालगीत अच्छा लगा। आभार। बच्चों को शायद कुछ लम्बा लगे।

    Reply
  3. Anonymous says:
    15 years ago

    बहुत शानदार कविता। रिदम और कथ्य दोनों में ही लाजवाब… बधाई…

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.