• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कविता

लोचन कोना-7 — प्रफुल्ल कोलख्यान

गढ़ने और पढ़ने की फुर्सत

by Anhadkolkata
November 4, 2026
in कविता, लेखक, साहित्य
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram
लोचन कोना-7 — प्रफुल्ल कोलख्यान

प्रेमचंद के विचार से — साहित्य अपने सर्वोत्तम रूप में जीवन की आलोचना है। हमारी कसौटी पर वही साहित्य खरा उतरेगा, जिसमें उच्च चिंतन हो, स्वाधीनता का भाव हो, सौन्दर्य का सार हो, सृजन की आत्मा हो, जीवन की सचाइयों का प्रकाश हो,—जो हममें गति और संघर्ष और बेचैनी पैदा करे, सुलाये नहीं; क्योंकि अब और ज़्यादा सोना मृत्यु का लक्षण है। (साहित्य का उद्देश्य – 1936)

कई बार लेखक अपनी खामख्यालियों में खोया-खोया हुआ-सा रचना के मजेदार सफर पर होता है। उसे लगता रहता है उस के अपने मन का सब कुछ पाठ में उतर रहा है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा होता है। जो नहीं हो रहा होता है उसे पहचान लेना पाठक को पाठ के आनंद से जोड़ देता है — खोज के आनंद से। जिस तत्व का पाठ में उभर-उभरकर समाना संभव नहीं हो पाता है उस प्रच्छन्न, छिपे हुए तत्व को खोज लेने से पाठक अपने लिए कुछ-न-कुछ खास पा लेने, हासिल कर लेने के आनंद — उपार्जन के आनंद से अपने मन को भर लेता है मुफ्तखोरी के मजा को उपार्जन के आनंद से कुछ देर के लिए ही सही मगर विस्थापित कर देता है।

Related articles

लोचन कोना -8 – प्रफुल्ल कोलख्यान

मुस्की भाई – सुमन शेखर

जब पलटकर देखता हूं! जो छीला उसे समेटा नहीं, जिसे समेटने के लिए लपकता रहा उसे कभी छीला ही नहीं — पुरखे कह गए हैं, छीलना काफी नहीं बेटा, समेटना भी जरूरी होता है। जब पलटकर देखता हूं! याद आता है पना वही तेवर — देश हो या दुनिया कानून से नहीं, कविता से चलती है। जब पलटकर देखता हूं! सभ्यता ने अपना सारा-का-सारा बोझ लाद दिया साहित्य पर, कविता पर घुमा-फिराकर, साहित्यकार पर कवियों पर!

आंख खोलते ही यह बात समझ में ला दी गई या फिर लादी गई कि समाज को बदलने की जरूरत है और उस बदलाव का बहुत बड़ा दायित्व साहित्य पर है। बदलाव का दारोमदार साहित्य पर है। प्रगतिशील साहित्य पर! जरा ठहर कर। प्रेमचंद के विचार से — प्रगतिशील लेखक संघ यह नाम मेरे विचार से दोषपूर्ण है। साहित्यकार या कलाकार स्वभावतः प्रगतिशील होता है। अगर यह उसका स्वभाव न होता तो शायद वह साहित्यकार ही न होता। हमारे लिए ‘प्रगतिशील’ वही है जो हममें पैदा करे।

हम प्रगतिशील साहित्य लिखते रहे कभी इस बात पर कोई गौर नहीं किया कि हमारा प्रगतिशील साहित्य हम में और हमारे समाज में कर्म की शक्ति के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है, कर्म की शक्ति की कितनी परवाह करता है। हम लिखते रहे और प्रेमचंद के विचार से हम लगातार दूर बने रहे! कारण कई थे, सब से बड़ा कारण हम खुद थे।

जब पलटकर देखता हूं! कविगण के साथ और कविता के साथ का हर क्षण दुर्लभ लगता था। ऐसे दुर्लभ क्षण के छूट जाने का हाहाकार चेहरे पर अपनी जबर्दस्त इबारत लिख देता था। प्रतिबद्धता थी जिद! सब कुछ को पीछे छोड़कर समाज परिवर्तन में साहित्य की भूमिका और साहित्य की भूमिका में अपनी भूमिका! ऊफ्फ! भूमि इंच भर नहीं भूमिका सारी धरती, जमीन धुरकी भर नहीं और ओढ़ी हुई जिम्मेवारी? मुक्तिबोध, धूमिल आदि का संदर्भ आते प्रतिबद्धता की मजबूत पकड़ और मजबूत! दुनिया की सारी तकलीफों की जड़ में अपनी कविताओं के जन-जन तक नहीं पहुंचने को समझकर भीतर-ही-भीतर बेचैनियां बढ़ जाती थी। अपनी-अपनी बेचैनियों में कहां-से-कहां पहुंच गए हम!

जब पलटकर देखता हूं! वह दिन भी आया जब अपने कविता संकलन के छपने की संभावनाएं जग गई तब कुछ संतोष हुआ कि अब कुछ हो  सकता है! हालांकि, तब तक एहसास गहरा गया था कि लोग कविता नहीं पढ़ते हैं। पढ़ते हैं तो कविता के पन्ने को नहीं कविता को ही पलट देते हैं। लोगों को कविता पढ़ने की फुरसत नहीं है! जाहिर है कि कविता संकलन को समर्पित किया — स्मृतिशेष पितामही इंद्रमाया की उस कलम की तलाश में, जो उनके हाथ से छिटकर इतनी दूर जा गिरी कि उन्हें फिर कभी नहीं मिली, ये कविताएं उन्हें समर्पित है जो गढ़ने में इतने व्यस्त हैं कि पढ़ने की फुर्सत नहीं! गढ़ने-पढ़ने के समीकरण में विषमीकरण की ताकत कहीं अधिक थी।

प्रेमचंद ने कहा है — साहित्यकार का लक्ष्य केवल महफ़िल सजाना और मनोरंजन का सामान जुटाना नहीं है — उसका दरजा इतना न गिराइये। वह देश-भक्ति और राजनीति के पीछे चलनेवाली सचाई भी नहीं, बल्कि उनके आगे मशाल दिखाती हुई चलनेवाली सच्चाई है। प्रेमचंद ने कहा लेकिन क्या हम ने सुना? जब हम ने प्रेमचंद को नहीं सुना तो होरी हमें क्यों कर सुने —पाठ के आनंद में पाठकों की सुधि  शामिल न हो तो पाठ का क्या करे पाठक! मैं अपने आप से पूछता हूं पिछली बार कब पढ़ी थी कोई कविता जिस की गूंज आज भी टटोली जा जा सकती है अपने अंदर! न पूछूं तो न आयेगी। पूछता हूं तो दूर कहीं दूर से आती है मरियल-सी आवाज। जिस दिन सिमट गया था, हो गया था गिरफ्तार अपने ही मनगढ़ंत स्याह-सफेद में, उसी दिन तय हो गया था कि ढलान पर चाहे जितनी दूर लुढ़कती चली अपनी कविताई। कविता का ईंधन पूरी तरह से फुक गया है। कविता का ईंधन? चाहें तो खोजा  सकता है ईंधन का अर्थ स्वयं प्रकाश के इसी नाम के उपन्यास में। लेकिन इस खोज के पहले कर लेनी होगी, कर लेनी होगी और अंत में प्रार्थना! कहां मिलेंगे दूधनाथ सिंह! मिलेगा, खोजने पर मिल जाएगा आखिरी कलाम! लिखते रहे जोर-शोर से कमलेश्वर सुलगते शहर का सफरनामा और इधर शोर के जोर से देश बनता जा रहा अंगारों के बीच खिला हुआ अंधेरे का फूल। पूछ लीजिए विमलेश बता सकेंगे कि कब-कब कविता से लंबी होती है उदासी और कब-कब उदासी से भी लंबी हो जाती है कविता! क्या आप को पता है महाशय कविता में सदाशय का डिजीपिन – DIGIPIN? होते निर्मल वर्मा तो ठीक-ठीक बताते, कितनी ढलानों में कितनी दूर लुढ़कना है अभी और!

सभ्यता कोई हो आदमी इसलिए आदमी हुआ कि वह किए हुए को देखता है, दिखाता है। मोर के नाच और मनुष्य के नाच में कोई तो फर्क होगा! क्या सचमुच! मोर को पता है जंगल में कोई देखता नहीं उस का नाच लेकिन कोई कमी होती नहीं मोर के नाच में! मोर का नाच और कविता का उबलना दोनों जारी है। क्या सभी कवि मोरपंखी होते हैं! क्या कहते प्रेमचंद!


प्रफुल्ल कोलख्यान वरिष्ठ चिंतक-आलोचक-कवि एवं स्तंभकार हैं।

Tags: अनहद कोलकाता Anhad Kolkata हिन्दी बेव पत्रिका Hindi Web Magzineगढ़ने और पढ़ने की फुर्सतलोचन कोना - आनहद कोलकाता पर स्थायी संतंभलोचन कोना-7लोचन कोना-7 — प्रफुल्ल कोलख्यान - गढ़ने और पढ़ने की फुर्सतस्थायी स्तंभ
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

लोचन कोना -8 – प्रफुल्ल कोलख्यान

लोचन कोना -8 – प्रफुल्ल कोलख्यान

by Anhadkolkata
November 11, 2026
0

लोचन कोना -8 जिंदगी आज के पहले भी खस्ताहाल थी, लेकिन फर्क था। आज तो जिंदगी की खस्तहाली ने आम जिंदगी को मलबे में बदल दिया...

मुस्की भाई – सुमन शेखर

मुस्की भाई – सुमन शेखर

by Anhadkolkata
November 10, 2026
0

सुमन शेखर सुमन शेखर की कहानी ‘मुस्की भाई’ एक ऐसे व्यक्ति का मनोवैज्ञानिक आख्यान है, जो अपनी संभावनाओं, महत्वाकांक्षाओं और कल्पनाओं के संसार में इतना आश्वस्त...

चारुमित्रा की कविताएँ

चारुमित्रा की कविताएँ

by Anhadkolkata
November 9, 2026
0

चारुमित्रा चारुमित्रा की इन कविताओं में स्त्री-अस्मिता, मानवीय संवेदना, प्रतिरोध और जीवन के प्रति अटूट आस्था का एक आत्मीय संसार निर्मित होता है। उनकी कविता ‘पंख...

छुंईं की कुटयारी- रुचि बहुगुणा उनियाल

छुंईं की कुटयारी- रुचि बहुगुणा उनियाल

by Anhadkolkata
November 9, 2026
0

रुचि बहुगुणा उनियाल का यह संस्मरण पहाड़ की स्त्री के श्रम, अभाव, उपेक्षा और अदम्य जीवन-जिजीविषा का अत्यंत मार्मिक दस्तावेज़ है। एक गर्भवती स्त्री का नौवें...

साइकिल – सैयद कशुआ

साइकिल – सैयद कशुआ

by Anhadkolkata
November 8, 2026
1

फ़िलिस्तीनी कहानी सैयद कशुआ सैयद कशुआ 1975 में इज़राइल के क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में जन्मे हिब्रू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखने वाले कथाकार, पत्रकार...

Next Post
नवीन रांगियाल की कविताएँ

नवीन रांगियाल की कविताएँ

फ़िराक़ से आलोकधन्वा तक –  ललन चतुर्वेदी

फ़िराक़ से आलोकधन्वा तक - ललन चतुर्वेदी

 राहुल झा की कविताएँ

 राहुल झा की कविताएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.