• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home गतिविधियाँ

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

गतिविधियाँ

by Anhadkolkata
April 18, 2025
in गतिविधियाँ
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण 

आज दिनांक 15/04/2025 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के रामचंद्र शुक्ल सभागार में विभागाध्य प्रो. वशिष्ठ अनूप के संरक्षण में डॉ. सुनील कुमार शर्मा के ग़ज़ल संग्रह ‘तीरगी में रौशनी’ पुस्तक का लोकार्पण संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से आए प्रसिद्ध हिंदी विद्वानों ने इस पुस्तक की संवेदना और शिल्प पर चर्चा- परिचर्चा की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. वशिष्ठ अनूप ने कहा कि वर्तमान हिंदी ग़ज़ल समकालीन हिंदी कविता के समानांतर चल रही है और उसकी सभी प्रवृतियों को अपने में समाविष्ट किए हुए है। यह ग़ज़ल हमारे जीवन-जगत की समस्याओं से जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि सुनील जी की ग़ज़लों के अंतर्वस्तु के साथ इसका शिल्प पक्ष भी बहुत समृद्ध है। ये अंधेरे में रौशनी की कामना करती हैं। इसमें प्रेम के साथ राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विसंगतियों को भी उजागर किया गया है।

Related articles

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ काव्य सृजन की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि मशीनी दुनिया से ऊबने के बाद साहित्य ही हमें जीने की कला सिखाता है। उन्होंने अपनी किताब ‘ तिरंगी में रौशनी ‘ की कुछ बेहतरीन ग़ज़लें पढ़ीं।
देखी दुनियादारी भी और सबका रंग बदलते देखा,
जिसने जैसा सांचा पाया उसको वैसा ढलते देखा।

वरिष्ठ प्रोफेसर श्री प्रकाश शुक्ल जी ने कहा कि इनकी ग़ज़लों में परिधि की परिस्थितियां ही नहीं हैं बल्कि परिधि पर हस्तक्षेप भी दिखाई देता है उन्होंने संवेदना को तकनीक से जोड़ने या कहें कि तकनीक को संवेदनशील बनाने की कोशिश की है।

प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी जी ने कहा कि जो मशहूर ग़ज़लकार होते हैं उनकी पंक्तियों में सबका हल होता है। सुनील जी की ग़ज़लों की सादगी बहुत प्रभावित करती है। इन्होंने सहज संवादी भाषा का बहुत कलात्मक प्रयोग किया है।

अभिनव अरुण ने बताया कि आज की हिंदी ग़ज़ल दौरे-हाजिर का मुकम्मल बयान है। डॉ. सुनील की ग़ज़लों की संवेदना अत्यंत गहरी है वे समय की नब्ज़ को गहराई से पकड़ते हैं। उनकी ग़ज़लें बार-बार पढ़ी जाने योग्य हैं।

डॉ. कासिम अंसारी (उर्दू विभाग ) ने ग़ज़ल के इतिहास पर गौर करते हुए कहा कि इस किताब का उन्वान इसकी ख़ुसूसियत को बड़ी ख़ूबसूरती से बयान करता है। डॉ. शर्मा की ग़ज़लों में मीर, फ़िराक़ आदि का प्रभाव भी दिखता है।

डॉ सुमन सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनकी गजलें हमें ख़ुदग़र्ज़ होती दुनिया को इंसानियत का पाठ पढाती हैं।

डॉ आदित्य विक्रम सिंह ने रचना और रचनाकार का परिचयात्मक उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन डॉ. अशोक कुमार ज्योति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम का सुंदर संयोजन डॉ. सत्यप्रकाश पाल ने किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अध्यापक शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रस्तुति

प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप
विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग
बीएचयू
मो 9415895812

Tags: अनहद कोलकाता Anhad Kolkata हिन्दी बेव पत्रिका Hindi Web Magzineडॉ. सुनील कुमार शर्मातीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पणसमकालीन गजल संग्रह
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ.  सुनील कुमार शर्मा को

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

by Anhadkolkata
March 3, 2025
0

अनहद कोलकाता एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 4था अनहद कोलकाता सम्मान समारोह 1 मार्च 2025 को विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग...

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

by Anhadkolkata
January 24, 2024
0

डॉ. अभिज्ञात को तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद  कोलकाता सम्मान   ◆◆ कोलकाता। अनहद कोलकाता और मनीषा त्रिपाठी फाउडेंशन द्वारा स्थापित तृतीय मनीषा त्रिपाठी स्मृति सम्मान कवि,...

द्वितीय अनहद कोलकाता सम्मान 2022 : एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
February 4, 2023
0

रूपम मिश्र को मनीषा  त्रिपाठी अनहद कोलकाता सम्मान-2022 अनहद कोलकाता एवं एमटीएफ फिल्म द्वारा आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में आज चर्चित युवा कवि रूपम मिश्र को...

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन: एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
June 25, 2022
0

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलनसंकट से संभावनाओं की ओरप्रस्तुति : पीयूषकांतकोलकाता में 16-17 फरवरी 2019 को आयोजित साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन इस दृष्टि से महत्वपूर्ण था कि यह जयपुर...

देवास में अग्रज कवि एकांत श्रीवास्तव का एकल कविता पाठ

by Anhadkolkata
June 25, 2022
3

आत्महत्या को ह्त्या की तरह देखा जाना चाहिए एकांत श्रीवास्तव का देवास में एकल कविता पाठसंदीप नाईक की एक रपटसुनना, गुनना और बोलना हमारी परम्परा ही नहीं बल्कि संस्कृति...

Next Post
रूपा सिंह की कहानी – लकीरें

रूपा सिंह की कहानी - लकीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.