• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home गतिविधियाँ

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

by Anhadkolkata
January 24, 2024
in गतिविधियाँ
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

Related articles

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

डॉ. अभिज्ञात को तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद  कोलकाता सम्मान  

◆◆
कोलकाता।
अनहद कोलकाता और मनीषा त्रिपाठी फाउडेंशन द्वारा स्थापित तृतीय मनीषा त्रिपाठी स्मृति सम्मान कवि, कहानीकार, अभिनेता, चित्रकार डॉ. अभिज्ञात को उर्दू के वरिष्ठ लेखक  फ़े सीन एजाज़  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए एक कार्यक्रम में दिया गया। डॉ अभिज्ञात को मानदेय, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उत्तरीय प्रदान किया गया और उनकी रचनाओं पर चर्चा की गयी। अध्यक्षीय वक्तव्य में फ़े सीन एजाज़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा की सराहना करते हुए अभिज्ञात को बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न रचनाकार कहा।

आयोजक डॉ. विमलेश त्रिपाठी ने मंचासीन वक्ताओं का परिचय देते हुए स्वागत वक्तव्य दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सम्मान नहीं है वरन एक कला साधक की रचनात्मकता को महत्व देना और उसके साथ खड़ा होना है। डॉ गीता दूबे ने अभिज्ञात के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। शैलेंद्र शान्त ने मनीषा त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित अनहद कोलकाता सम्मान की प्रशंसा करते हुए  इसे साहित्य, कला के लिए एक अच्छा प्रयास कहा। महाराष्ट्र से आये कवि-अनुवादक एवं साहित्याक्षर और हिंदी अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ.संजय बोरुडे ने अपनी हिन्दी कविताओं का पाठ करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें हिन्दुस्तान की भिन्न-भिन्न भाषाओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए। गया से आये कवि सुरेंद्र प्रजापति ने अपनी कविताओं का पाठ किया। वे पेशे से किसान हैं और गांव में रहकर महत्वपूर्ण कविताएँ लिख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संजय बोरुडे द्वारा विमलेश त्रिपाठी की चुनी हुई कविताओं के मराठी अनुवाद की पुस्तक  ‘कवितेपेक्षा दीर्घ उदासी’ का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

डॉ.अभिज्ञात ने अपने वक्तव्य में अनहद कोलकाता सम्मान 2023 से खुद को सम्मानित किये जाने पर आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव के साथ जिम्मेदारी का भी क्षण है और अपनी एक प्रसिद्ध कविता ‘मेरी नाभि में बसो’ कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में निलय उपाध्याय, नील कमल, सेराज खान बातिश, शैलेन्द्र शांत ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में विनय मिश्र, दिनेश राय, प्रकाश त्रिपाठी, विनय भूषण, प्रभात मिश्र, रवि गिरि सहित कई रचनाकार एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन युगेश गुप्ता ने किया।

प्रस्तुतिः आज़दा रॉय

Tags: अनहद कोलकाता सम्मान समारोह : 2023
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

by Anhadkolkata
April 18, 2025
0

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण  आज दिनांक 15/04/2025 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के रामचंद्र शुक्ल सभागार में विभागाध्य प्रो. वशिष्ठ...

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ.  सुनील कुमार शर्मा को

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

by Anhadkolkata
March 3, 2025
0

अनहद कोलकाता एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 4था अनहद कोलकाता सम्मान समारोह 1 मार्च 2025 को विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग...

द्वितीय अनहद कोलकाता सम्मान 2022 : एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
February 4, 2023
0

रूपम मिश्र को मनीषा  त्रिपाठी अनहद कोलकाता सम्मान-2022 अनहद कोलकाता एवं एमटीएफ फिल्म द्वारा आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में आज चर्चित युवा कवि रूपम मिश्र को...

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन: एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
June 25, 2022
0

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलनसंकट से संभावनाओं की ओरप्रस्तुति : पीयूषकांतकोलकाता में 16-17 फरवरी 2019 को आयोजित साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन इस दृष्टि से महत्वपूर्ण था कि यह जयपुर...

देवास में अग्रज कवि एकांत श्रीवास्तव का एकल कविता पाठ

by Anhadkolkata
June 25, 2022
3

आत्महत्या को ह्त्या की तरह देखा जाना चाहिए एकांत श्रीवास्तव का देवास में एकल कविता पाठसंदीप नाईक की एक रपटसुनना, गुनना और बोलना हमारी परम्परा ही नहीं बल्कि संस्कृति...

Next Post
अभिज्ञात की कविताएँ

अभिज्ञात की कविताएँ

जितेन्द्र श्रीवास्तव की कविताएँ

जितेन्द्र श्रीवास्तव की कविताएँ

ललन चतुर्वेदी की कविताएँ

ललन चतुर्वेदी की कविताएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.