• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home गतिविधियाँ

‘आत्मनिर्भर भारत : लक्ष्य की प्राप्ति में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर पूर्ण दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

नराकास, कार्यालय -2, कोलकाता की गतिविधियाँ

by Anhadkolkata
April 1, 2026
in गतिविधियाँ
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

नराकास, कोलकाता (कार्यालय-2) के तत्वावधान में सीएसआईआर-केन्द्रीय काँच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान, कोलकाता में दिनांक 30.03.2026 को ‘आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की प्राप्ति में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर पूर्ण दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में नराकास के सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों के अलावा देशभर के कई अन्य कार्यालयों से राजभाषा कार्मिक ऑनलाइन शामिल हुए।

अपने स्वागत सम्बोधन में सीएसआईआर-सीजीसीआरआई एक प्रशासन नियंत्रक श्री सुप्रकाश हलदर ने आशा जताई कि इस आयोजन से सभी को भारतीयों भाषाओं में कार्य करने में सहायता मिलेगी। अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में नराकास अध्यक्ष, प्रो. बिक्रमजीत बसु ने जर्मनी, फ्रांस, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया आदि का उदाहरण देते हुए सभी से हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के ज्यादा से ज्यादा उपयोग की अपील की। संगोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय भाषाओं के योगदान को केंद्र में रखते हुए कुल चार सत्रों आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में आईआईटी खड़गपुर के वरिष्ठ हिंदी अधिकार डॉ. राजीव कुमार रावत ने ‘आधुनिक कम्प्यूटिंग ई-टूल्स के उपयोग’ पर अपनी प्रस्तुति तथा अनुभव सभी के साथ साझा किया।

Related articles

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

द्वितीय सत्र में राजभाषा विभाग, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय में उपनिदेशक (कार्यान्वयन), डॉ. विचित्रसेन गुप्त ने ‘सरकारी कार्यालयों में राजभाषा का प्रभावी कार्यान्वयन’ विषय पर अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान से संगोष्ठी में शामिल कार्मिकों को अवगत करवाया तथा उनसे भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपना सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। भोजनोपरांत आयोजित तृतीय सत्र में कोलकाता विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग की प्रो. राजश्री शुक्ला ने नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा पर जोर को रेखांकित करते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की प्राप्ति में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

अंतिम सत्र में यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा), श्री सत्येन्द्र कुमार शर्मा में ‘भाषा प्रौद्योगिकी और हिंदी’ विषय पर व्याख्यान-सह-प्रस्तुति के माध्यम से सभी को प्रौद्योगिकी के उचित उपयोग से अपने राजभाषा एवं हिंदी के कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में जागरूक किया। चारों सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः डॉ. वंशी कृष्ण बल्ला, श्री ज्योतिर्मय सिकदर, श्री अजयेन्द्र नाथ त्रिवेदी तथा श्रीमती मुनमुन गुप्ता द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन श्रीमत मुनमुन गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एवं मंच संचालन नराकास सदस्य सचिव, श्री संजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया। संगोष्ठी के आयोजन में डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी, श्री प्रशांत तिवारी तथा श्री सत्यजीत नारायण सिंह द्वारा भी मूल्यवान योगदान दिया गया। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान से हुआ। संगोष्ठी के पश्चात सीजीसीआरआई स्टाफ क्लब द्वारा एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

प्रस्तुतिः संजीव कुमार सिंह

Tags: CGCRIKolkataOffice -2TOLICअनहद कोलकाता Anhad Kolkata हिन्दी बेव पत्रिका Hindi Web Magzineआत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की प्राप्ति में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर पूर्ण दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का आयोजनकार्यालय -2डॉ. विक्रमजीत बसुनराकासप्रशांत तिवारीराजश्री शुक्लाराजीव कुमार रावतविचित्रसेन गुप्ताविमलेश त्रिपाठीसंजीव कुमार सिंहसीजीसीआरआई
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

by Anhadkolkata
April 18, 2025
0

तीरगी में रौशनी ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण  आज दिनांक 15/04/2025 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिन्दी विभाग के रामचंद्र शुक्ल सभागार में विभागाध्य प्रो. वशिष्ठ...

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ.  सुनील कुमार शर्मा को

चौथा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता साहित्य सम्मान डॉ. सुनील कुमार शर्मा को

by Anhadkolkata
March 3, 2025
0

अनहद कोलकाता एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 4था अनहद कोलकाता सम्मान समारोह 1 मार्च 2025 को विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग...

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान 2023

by Anhadkolkata
January 24, 2024
0

डॉ. अभिज्ञात को तीसरा मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद  कोलकाता सम्मान   ◆◆ कोलकाता। अनहद कोलकाता और मनीषा त्रिपाठी फाउडेंशन द्वारा स्थापित तृतीय मनीषा त्रिपाठी स्मृति सम्मान कवि,...

द्वितीय अनहद कोलकाता सम्मान 2022 : एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
February 4, 2023
0

रूपम मिश्र को मनीषा  त्रिपाठी अनहद कोलकाता सम्मान-2022 अनहद कोलकाता एवं एमटीएफ फिल्म द्वारा आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में आज चर्चित युवा कवि रूपम मिश्र को...

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन: एक रिपोर्ट

by Anhadkolkata
June 25, 2022
0

साहित्यिक पत्रिका सम्मेलनसंकट से संभावनाओं की ओरप्रस्तुति : पीयूषकांतकोलकाता में 16-17 फरवरी 2019 को आयोजित साहित्यिक पत्रिका सम्मेलन इस दृष्टि से महत्वपूर्ण था कि यह जयपुर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.