• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कथा

आबल-ताबल : नौवीं : ललन चतुर्वेदी

by Anhadkolkata
June 6, 2023
in कथा
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

 

आबल-ताबल – ललन चतुर्वेदी       

Related articles

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

अनामिका प्रिया की कहानी – थॉमस के जाने के बाद

परसाई जी की बात चलती है तो व्यंग्य विधा की बहुत याद आती है। वे व्यंग्य के शिखर हैं – उन्होंने इस विधा को स्थापित किया, लेकिन यह विधा इधर के दिनों में उस तरह चिन्हित नहीं हुई – उसके बहुत सारे कारण हैं। बहरहाल कहना यह है कि अनहद कोलकाता पर हम आबल-ताबल नाम से व्यंग्य का एक स्थायी स्तंभ शुरू कर रहे हैं जिसे सुकवि एवं युवा  व्यंग्यकार ललन चतुर्वेदी ने लिखने की सहमति दी है। यह स्तंभ महीने के पहले और आखिरी शनिवार को प्रकाशित होगा। आशा है कि यह स्तंभ न केवल आपकी साहित्यिक पसंदगी में शामिल होगा वरंच जीवन और जगत को समझने की एक नई दृष्टि और ऊर्जा भी देगा। 

प्रस्तुत है स्तंभ की नौवीं  कड़ी। आपकी राय का इंतजार तो रहेगा ही। 

ललन चतुर्वेदी

   

शरीफ कुत्ते     

 

 कुत्तों पर शोध के दौरान मैंने महसूस किया कि कुछ कुत्ते निहायत शरीफ होते हैं। उन्हे देख कर उनके कुत्ता होने पर भी संदेह होने लगता है। मैं स्वयं से प्रश्न करने लगता हूँ-क्या वाकई ये कुत्ते हैं या कुत्ते ऐसे भी हो सकते हैं! मुझे दुख है की कुत्तों के संबंध में लोगों की जानकारी बहुत कम है। आप जानते ही हैं कि कम जानकारी खतरनाक होती है,शायद पिट बुल से भी। जो भी हो सीधे-सपाट कुत्ते को देखकर मैं चिंता में पड़ जाता हूँ। कुत्ते हैं तो उनका आचरण कुत्ते की तरह ही होना चाहिए। अब ऐसे शरीफ कुत्तों को देखकर प्रतीत होने लगता है कि पूर्वजन्म में ये देवताओं की सेवा में स्वर्ग में नियुक्त रहे होंगे। सेवा में थोड़ी भूल-चूक हुई होगी और इन्हें स्वर्ग से निकाल दिया गया होगा। जैसे कुबेर ने यक्ष को निकाल दिया था। पहले के देवता और आज के बड़े लोग भूल-चूक बिलकुल बरदाश्त नहीं करते। बड़ा आदमी वह है जो दूसरों की भूल को कभी नहीं भूलता। बहरहाल,शरीफ कुत्तों को देखकर मैं सतर्क हो जाता हूँ,उनके भय से नहीं,उनकी भूल के कारण ,मिली हुई सजा के कारण। मैं निकटतम मित्रों को भी सतर्क करता हूँ कि जीवन में जब भी बड़े लोगों की सेवा का शुभ अवसर मिले,कोई भूल-चूक नहीं होनी चाहिए वरना जीवन भर शरीफ कुत्तों की ज़िंदगी जीनी पड़ेगी।

आप गौर करें तो पायेंगे कि शरीफ कुत्ते प्रायः भौंकते नहीं हैं। लगता है कि वे अवसाद में हैं। रास्ते के किनारे बैठे रहेंगे। बगल से बारात भी गुजर जाये,आँखें नहीं खोलेंगे। इनकी देह पर कुकुड़माछी  भी भिनभिनाती रहे,ये पूँछ तक नहीं हिलायेँगे।आश्चर्यजनक रूप से ऐसे कुत्तों की पूँछ भी सीधी होती है। ये लोक-प्रचलित इस मुहावरे को झुठला देते हैं कि कुत्ते की पूँछ कभी सीधी नहीं होती। ऐसे कुत्ते खाने-पीने के मामले भी उदासीन होते हैं। अपना भोजन जुटाने के लिए मैंने इन्हें कभी कोई जतन करते नहीं देखा। ये बड़े संतोषी होते हैं। मुझे तो इन्हें वैरागी कहने का मन होता है। कहीं सड़क के किनारे किसी छायादार वृक्ष के तले अर्धनिद्रित अवस्था में ये अपना पूरा जीवन काल गुजार देते हैं। मालूम नहीं ये क्या सोचते हैं और किसका इंतजार करते रहते हैं। बहुत संभव है ये अच्छे दिन की प्रतीक्षा में हों। शायद इसीलिए ये न सो पाते हैं,न जग पाते हैं।समय बीत जाता है,यादें रह जाती हैं। यह दूसरी बात है कि कुत्ते सदैव मेरे पीछे पड़े रहते हैं परंतु मैं बिलकुल बुरा नहीं मानता। मैं उन्हें फॉलो करता हूँ और इसके सिवा कर भी क्या सकता हूँ? मैंने कुत्तों का अद्भुत आत्मसंयम भी देखा है- कोरोना काल में। सारे होटल बंद,भोजन की सीधे होम डिलीवरी (भविष्य में तो ड्रोन डिलीवरी होगी)। व्योम पंथ से सारी व्यवस्था! ऐसे कोरोना काल में कुत्तों ने अपनी अभूतपूर्व तपश्चर्या का परिचय दिया। मुझे यह जानकार संतोष हुआ कि कुत्ते भारी से भारी आपदा को बिना चूँ-चपर किए आसानी से निकाल सकते हैं। बाढ़ में नदी पार कर जाते हैं। आगजनी में तो उनके जलने का सवाल ही नहीं उठता। भूकंप से बचाव के उन्हें सारे उपाय मालूम हैं। पर ये सारी बात उन कुत्तों पर फिट बैठती हैं जो कुत्ते ही नहीं हों बल्कि उनमें कुत्तों के सारे गुण-धर्म हों। शरीफ आफतों से बच नहीं सकते।

यकीन मानिए,यह दुनिया शरीफों के लिए नहीं है,यहाँ तक कि शरीफ कुत्तों के लिए भी नहीं।एक अनुभव बतलाता हूँ। किसी व्यक्ति को कुत्ते पालने का शौक चढ़ा क्योंकि कुत्तों के  मामले में वह अपने पड़ोसियों से अपने को हीनतर समझता था। परंतु औकात नहीं थी कि विदेशी नस्ल की कुत्ते की ख़रीदारी कर सके तो कहीं से एक अनाथ कुत्ते को उठा लाया। उसका दुर्भाग्य देखो कि वह  शरीफ निकल गया। उसके सामने वह रोटियाँ डालता तो वह लंबे समय तक उस पर विचार करता रहता। इस बीच कोई दूसरा कुत्ता आता और रोटी लेकर चलते बनता। उसके लिए रोटी की समस्या नहीं थी अपितु रोटी ही समस्या थी। अब आप ही सोचिए शराफत के लिए इस वसुधा पर कहीं कोई ठौर है?अंततः मेरे पड़ोसी ने उस शरीफ कुत्ते को भगा दिया और हिम्मत जुटाकर एक विदेशी नस्ल को अपने घर का स्थायी मेहमान बना लिया। अब चेन में बंधा हुआ कुत्ता चैन की ज़िंदगी जी रहा है और शरीफ कुत्ते गलियों का खाक छान रहे हैं। शायद ये आजादी की कीमत चुका रहे हैं। ये शरीफ कुत्ते कभी –कभी आकाश की ओर मुँह उठाकर अजीबोगरीब आवाज निकालते हैं। लोग उन्हें डंडा लेकर दौड़ाने लगते हैं। मुझे बहुत दुख होता है। लोग इस बात को क्यों नहीं समझते कि वे देवताओं से प्रार्थना कर रहें हैं कि उन्होंने यह दुनिया देख ली और इस तरह उनकी सजा पूरी हो गई है। अतः उन्हें अब बुला लिया जाये। मैं उनकी प्रार्थना में अपना मौन स्वर जोड़ देता हूँ,शायद कुछ चमत्कार हो जाये।

******

                                                                                                                                                        ललन चतुर्वेदी

 (मूल नाम ललन कुमार चौबे)

वास्तविक जन्म तिथि : 10 मई 1966

मुजफ्फरपुर(बिहार) के पश्चिमी इलाके में

नारायणी नदी के तट पर स्थित बैजलपुर ग्राम में

शिक्षा: एम.ए.(हिन्दी), बी एड.यूजीसी की नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण

प्रश्नकाल का दौर नाम से एक व्यंग्य संकलन प्रकाशित

साहित्य की स्तरीय पत्रिकाओं में सौ से अधिक कविताएं प्रकाशित

रोशनी ढोती औरतें शीर्षक से अपना पहला कविता संकलन प्रकाशित करने की योजना है  

संप्रति : भारत सरकार के एक कार्यालय में अनुवाद कार्य से संबद्ध एवं स्वतंत्र लेखन

लंबे समय तक रांची में रहने के बाद पिछले तीन वर्षों से बेंगलूर में रहते हैं।

संपर्क: lalancsb@gmail.com और 9431582801 भी।

 

Tags: Lalan chturvedi/ललन चतुर्वेदी : हिन्दी व्यंग्य
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

by Anhadkolkata
March 30, 2025
0

प्रज्ञा पाण्डेय प्रज्ञा पाण्डेय की कहानियाँ समय-समय पर हम पत्र पत्रिकाओं में पढ़ते आए हैं एवं उन्हें सराहते भी आए हैं - उनकी कहानियों में आपको...

अनामिका प्रिया की कहानी – थॉमस के जाने के बाद

अनामिका प्रिया की कहानी – थॉमस के जाने के बाद

by Anhadkolkata
March 28, 2025
0

अनामिका प्रिया अनामिका प्रिया की कई कहानियाँ राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानियों में संवेदना के साथ कहन की सरलता और...

उर्मिला शिरीष की कहानी – स्पेस

उर्मिला शिरीष की कहानी – स्पेस

by Anhadkolkata
March 15, 2025
0

उर्मिला शिरीष स्पेस उर्मिला शिरीष   मेरौ मन अनत कहाँ सुख पावें             जैसे उड़ जहाज को पंछी पुनि जहाज पे आये। (सूरदास)             आज चौथा...

ममता शर्मा की कहानी – औरत का दिल

ममता शर्मा की कहानी – औरत का दिल

by Anhadkolkata
March 10, 2025
0

ममता शर्मा औरत का दिल ममता शर्मा                 वह औरत का दिल तलाश रही थी। दरअसल एक दिन सुबह सवेरे उसने अख़बार  में एक ख़बर  पढ़...

सरिता सैल की कविताएँ

सरिता सैल की कहानी – रमा

by Anhadkolkata
March 9, 2025
0

सरिता सैल सरिता सैल कवि एवं अध्यापक हैं। खास बात यह है कि कर्नाटक के कारवार कस्बे में रहते हुए और मूलतः कोंकणी और मराठी भाषी...

Next Post
केशव तिवारी की कविताएँ

केशव तिवारी की कविताएँ

सविता पाठक

सविता पाठक : कहानी

वंदना मिश्रा की कविताएँ

वंदना मिश्रा की कविताएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.