• मुखपृष्ठ
  • अनहद के बारे में
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक नियम
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
अनहद
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध
No Result
View All Result
अनहद
No Result
View All Result
Home कथा

आबल-ताबल : पाँच : ललन चतुर्वेदी

अफसरी का पहला दिन

by Anhadkolkata
March 25, 2023
in कथा
A A
0
Share on FacebookShare on TwitterShare on Telegram

Related articles

रूपा सिंह की कहानी – लकीरें

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

  

आबल-ताबल – ललन चतुर्वेदी       

परसाई जी की बात चलती है तो व्यंग्य विधा की बहुत याद आती है। वे व्यंग्य के शिखर हैं – उन्होंने इस विधा को स्थापित किया, लेकिन यह विधा इधर के दिनों में उस तरह चिन्हित नहीं हुई – उसके बहुत सारे कारण हैं। बहरहाल कहना यह है कि अनहद कोलकाता पर हम आबल-ताबल नाम से व्यंग्य का एक स्थायी स्तंभ शुरू कर रहे हैं जिसे सुकवि एवं युवा  व्यंग्यकार ललन चतुर्वेदी ने लिखने की सहमति दी है। यह स्तंभ महीने के पहले और आखिरी शनिवार को प्रकाशित होगा। आशा है कि यह स्तंभ न केवल आपकी साहित्यिक पसंदगी में शामिल होगा वरंच जीवन और जगत को समझने की एक नई दृष्टि और ऊर्जा भी देगा। 

प्रस्तुत है स्तंभ की पाँचवी कड़ी। आपकी राय का इंतजार तो रहेगा ही। 

 अफसरी का पहला दिन 

                   ललन चतुर्वेदी

                                                      

अफसर बनते ही आदमी सुहागन बन जाता है।कल तक फाइलों में डूबा आदमी,आज बाढ़ के दिनों की मछलियों की तरह सतह पर छलछलाते हुए दिखने लगा है। विभिन्न सरकारी काज-प्रयोजनों में प्रायः जिसका प्रवेश-निषिद्ध था उसे अब सारे ऑफिसियल कार्यों में सादर आमंत्रित किया जाने लगा है।वह अचानक योग्य घोषित कर दिया गया है।प्यारेलाल जी सही कहा करते हैं- “कोई महान नहीं होता,महान बनाए जाते हैं।” इकतीस दिसंबर तक लगभग संन्यासी सा जीवन व्यतीत करने वाला कर्मचारी एक जनवरी  को अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुआ है। कभी न कभी सब के दिन फिरते हैं।आज उसके भी फिरे हैं।लग रहा है कि कोई तेजस्वी राजकुमार गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर रहा  है।सबकी नजरें उस पर लगी हुई हैं और नजारा भी देखने लायक है। उसे सुहागन की तरह शृंगार के सारे साजो-सामान तत्काल उपलब्ध करा दिये गए हैं। हॉल से उठाकर उसे चेम्बर में बैठा दिया गया है,मानों मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई है।कल तक वह चुप रहा करता था,सिर्फ सुनता था।अब वह बोलेगा और सब सुनेंगे। उसकी बातों में वजन होगा। अब सब लोग उसकी सुविधा का खयाल करने लगे हैं। बानगी के तौर पर पहली सुविधा के तौर पर उसके टेबल में इलेक्ट्रोनिक बेल फिट कर दी गई है।चक्करदार कुर्सी पर बाम्बे डाइंग का श्वेत–शुभ्र टावेल बिछा दिया गया है। गोपनीयता बरकरार रखने के लिए मुख्य द्वार पर कीमती गझिन पर्दे दाल दिये गए हैं।कोने की स्टूल पर यूनिफार्म में चपरासी संतरी की तरह बैठा है।(मालूम नहीं,चपरासियों को बैठने की लिए कुर्सियाँ क्यों नहीं दी जाती है।शायद अंग्रेजों ने सोचा होगा कुर्सी पर बैठने से नींद आने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसीलिए उन्हें स्टूल दिया जाता हैं। उनके जमाने वाली व्यवस्था आज भी जारी है। अंग्रेज़ बड़े दिमागदार थे। कई क्षेत्रों में आज भी उनके दिमाग का हम बखूबी उपयोग कर रहे हैं।खैर, स्टूल के मामले को तूल देना मूल विषय से भटकना होगा)। इस बीच साहब के चेम्बर में रेड कार्पेट भी बिछ गया है।साहब भी अब अन्य साहबों की तरह गुरु-गंभीर दिखने लगे हैं।

आज पहला दिन है। शुभ मुहूर्त में साहब ने कुर्सी संभाल ली है। कुर्सी पर बैठा हुआ आदमी अच्छा लगता है।यदि कुर्सी थोड़ी ऊंची हो तो उसमें तमाम तरह की अच्छाइयाँ भी आ जाती हैं।कुर्सी पर बैठा आदमी अच्छा के साथ भला भी हो,इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती,केवल उम्मीद की जा सकती है। आराम कुर्सी पर बैठने का पहला अवसर प्राप्त हुआ है । चपरासी रामभरोस पूरे घटना-क्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है। बीच-बीच में मधुर मुस्कान के साथ छोटी- छोटी लाइव क्लिपिंग पेश करता रहता है, विस्तार से खबरें ब्रेक के बाद के आश्वासन के साथ। पहली ब्रेकिंग न्यूज़ यह मिला है कि कुर्सी पर बैठने के थोड़ी ही देर बाद साहब ने  अपनी आँखें मूँद ली हैं। संभावना जतायी जा रही है कि वह अपने इष्ट देव का ध्यान कर रहे हैं । बड़े पुण्य से ऊंची कुर्सी मिलती है। लगता है,साहब कुछ याद कर रहे हैं। रामभरोस मन ही मन बुदबुदा रहा है- “हे भगवान!इतनी जल्दी ही भूलने लगे।आगे क्या होगा।” अपने अनुभवी आँखों से उसने अनेक साहबों को देखा है,तोला है। कभी-कभी कहता भी है कि कुर्सी पर बैठते ही आदमी धीरे- धीरे भूलने लगता है- अपना गाँव,पास-पड़ोस,इष्ट मित्र आदि-आदि।पर एक बात वह कभी नहीं भूलता कि वह एक अफसर है।यदि भूलवश वह भूल भी जाए तो अगल-बगल के लोग समय-समय पर उसे याद कराते रहते हैं कि वह एक अफसर है।वह भी लोगों को समय-समय पर महसूस कराता रहता है कि उसे अफसर ही समझा जाए। ऐसा करते समय उसका चेहरा मनहूस टाइप का हो जाता है।फिर,धीरे-धीरे उसे अफसर बने रहने की आदत हो जाती है। एक प्रकार से वह अफ़सरी का एडिक्ट हो जाता है, हर पल अपनी अफ़सरी के प्रति सतर्क,सचेत। अफ़सरी मेंटेन करने के लिए समय-समय पर उसे कुछ एक्सट्रा बॉल भी फेंकने पड़ते हैं।जो उसे अफसर नहीं समझते उनकी विशेष रूप से खोज-खबर लेनी पड़ती है। तब आफिस का प्रमुख काम गौण हो जाता है। कालांतर में यह रोग का रूप धारण कर लेता है। ऐसी स्थिति में अफसर के ‘ऑफ सर’ बनने की संभावना बढ़ जाती है।तब मातहत उसे देखते ही ‘उफ सर’ बुदबुदाने लगते हैं। जो भी हो,यह एक संक्रामक रोग है और कहा ये जाता है कि विभिन्न महकमों में कुछेक अपवाद को छोड़ कर इस रोग से ग्रस्त अनेक अफसर हैं। अधीनस्थ लोग ऐसे अफसरों से उचित सामाजिक दूरी बनाकर देश हित में कार्य-निष्पादन कर रहे हैं।

रामभरोस का मानना है कि नयका साहब जमीनी आदमी हैं। वह पर्दे की ओट से आंखे बचाकर साहब की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। साहब की अंगुलियाँ इलेक्ट्रोनिक बेल पर अनायास चली गई हैं। वह फौरन हाजिर हो गया है।साहब रामभरोस को कॉफी लाने का आदेश दे,अँग्रेजी अखबार का हेडलाइन देख रहे हैं।बीच-बीच में विभिन अनुभागों के सहायक बारी-बारी से आकर फाइलें रख जा रहे हैं। मगर आज फाइलें देखने का नहीं सेलिब्रेट करने का समय है। सबको सरप्राइज़ देना है। साहब बालसखा को मज़ाकिया लहजे में कह रहे  हैं- ‘राजू,मैं तो साहब बन गया।’ अंत में गंभीरता से सभी को यह  अवगत कराना  नहीं भूलते कि उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। कल से उसकी व्यस्तता बढ़ जाएगी। ऐसे में वह फोन नहीं उठाएं तो बुरा मत मानना। रामभरोस सोच रहा है –साहब सही रास्ते पर जा रहे हैं।

                             ****  

ललन चतुर्वेदी

 (मूल नाम ललन कुमार चौबे)

वास्तविक जन्म तिथि : 10 मई 1966

मुजफ्फरपुर(बिहार) के पश्चिमी इलाके में

नारायणी नदी के तट पर स्थित बैजलपुर ग्राम में

शिक्षा: एम.ए.(हिन्दी), बी एड.यूजीसी की नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण

प्रश्नकाल का दौर नाम से एक व्यंग्य संकलन प्रकाशित

साहित्य की स्तरीय पत्रिकाओं में सौ से अधिक कविताएं प्रकाशित

रोशनी ढोती औरतें शीर्षक से अपना पहला कविता संकलन प्रकाशित करने की योजना है  

संप्रति : भारत सरकार के एक कार्यालय में अनुवाद कार्य से संबद्ध एवं स्वतंत्र लेखन

लंबे समय तक रांची में रहने के बाद पिछले तीन वर्षों से बेंगलूर में रहते हैं।

संपर्क: lalancsb@gmail.com और 9431582801 भी।

Tags: Lalan chturvedi/ललन चतुर्वेदी : हिन्दी व्यंग्य
ShareTweetShare
Anhadkolkata

Anhadkolkata

अनहद कोलकाता में प्रकाशित रचनाओं में प्रस्तुत विचारों से संपादक की सहमति आवश्यक नहीं है. किसी लेख या तस्वीर से आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें। प्रूफ़ आदि में त्रुटियाँ संभव हैं। अगर आप मेल से सूचित करते हैं तो हम आपके आभारी रहेंगे।

Related Posts

रूपा सिंह की कहानी – लकीरें

रूपा सिंह की कहानी – लकीरें

by Anhadkolkata
May 16, 2025
0

रूपा सिंह रूपा सिंह की कहानियाँ हमें मानवीय संबंधों और उनकी विसंगतियों की ओर ले जाती हैं और हमें पता ही नहीं चलता कि हम कब...

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

प्रज्ञा पाण्डेय की कहानी – चिरई क जियरा उदास

by Anhadkolkata
March 30, 2025
0

प्रज्ञा पाण्डेय प्रज्ञा पाण्डेय की कहानियाँ समय-समय पर हम पत्र पत्रिकाओं में पढ़ते आए हैं एवं उन्हें सराहते भी आए हैं - उनकी कहानियों में आपको...

अनामिका प्रिया की कहानी – थॉमस के जाने के बाद

अनामिका प्रिया की कहानी – थॉमस के जाने के बाद

by Anhadkolkata
March 28, 2025
0

अनामिका प्रिया अनामिका प्रिया की कई कहानियाँ राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानियों में संवेदना के साथ कहन की सरलता और...

उर्मिला शिरीष की कहानी – स्पेस

उर्मिला शिरीष की कहानी – स्पेस

by Anhadkolkata
March 15, 2025
0

उर्मिला शिरीष स्पेस उर्मिला शिरीष   मेरौ मन अनत कहाँ सुख पावें             जैसे उड़ जहाज को पंछी पुनि जहाज पे आये। (सूरदास)             आज चौथा...

ममता शर्मा की कहानी – औरत का दिल

ममता शर्मा की कहानी – औरत का दिल

by Anhadkolkata
March 10, 2025
0

ममता शर्मा औरत का दिल ममता शर्मा                 वह औरत का दिल तलाश रही थी। दरअसल एक दिन सुबह सवेरे उसने अख़बार  में एक ख़बर  पढ़...

Next Post
सरिता सैल की कविताएँ

सरिता सैल की कविताएँ

ललन चतुर्वेदी की शीर्षकहीन व अन्य कविताएं

आबल-ताबल : छः : ललन चतुर्वेदी

ज्ञान प्रकाश पाण्डे की ग़ज़लें

ज्ञानप्रकाश पाण्डेय का लेख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनहद कोलकाता साहित्य और कलाओं की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है। डिजिटल माध्यम में हिंदी में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अनहद कोलकाता’ का प्रकाशन 2009 से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है। यह पत्रिका लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील चेतना के प्रति प्रतिबद्ध है। यह पूर्णतः अव्यवसायिक है। इसे व्यक्तिगत संसाधनों से पिछले 12 वर्षों से लागातार प्रकाशित किया जा रहा है। अब तक इसके 500 से भी अधिक एकल अंक प्रकाशित हो चुके हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.

No Result
View All Result
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • समीक्षा
    • संस्मरण
    • विविध
  • कला
    • सिनेमा
    • पेंटिंग
    • नाटक
    • नृत्य और संगीत
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विविध

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2009-2022 अनहद कोलकाता by मेराज.